Poco C81 Pro आया बजट सेगमेंट में तहलका मचाने, कम कीमत में दमदार फीचर्स की भरमार, मिलती है 6000mAh बैटरी


Powered by :

Last Updated:

Poco C81 Pro स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है. इसमें 6.9 इंच 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज मिलती है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Poco C81 Pro आया बजट सेगमेंट में तहलका मचाने,कम कीमत में दमदार फीचर्स की भरमारZoom

Poco C81 Pro में मिलेगा 6.9 इंच बड़ा डिस्प्ले और 15W फास्ट चार्जिंग.

पोको ने अपना नया बजट स्मार्टफोन पोको C81 Pro चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. यह नया C-सीरीज़ फोन कम कीमत में बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और अच्छा स्टोरेज देने के कारण चर्चा में है. खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 99 डॉलर (करीब 9,300 रुपये) रखी गई है, जिससे यह बजट यूज़र्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है.

पोको C81 Pro में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस ज्यादा स्मूद मिलेगा. फोन की स्क्रीन में वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है. साथ ही, डिस्प्ले को TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सरकैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन भी मिले हैं, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB LPDDR4x RAM दी गई है और 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं. जरूरत पड़ने पर RAM को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज भी बढ़ाई जा सकती है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो एक सहायक लेंस के साथ आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 को भी सपोर्ट करता है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

मिलती है दमदार 6000mAh बैटरी
पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 79 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, Wi-Fi, NFC, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कम कीमत में पोको C81 Pro एक मजबूत बजट स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img