Last Updated:
Ranchi Getasul Dam Tourist Spot: सावन के बाद रांची का गेटासुल डैम नॉनवेज पिकनिक के लिए बेहतरीन जगह है. यहां देहाती नॉनवेज मिलता है और खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. यहां मानसून के सीजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
सावन के बाद नॉनवेज पिकनिक के लिए रांची का गेटासुल डैम एक बेहतरीन जगह है. यहां आपको बना-बनाया देहाती नॉनवेज मिलता है और आप खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं. सावन का महीना खत्म हो चुका है और खासतौर पर जो नॉनवेज लवर हैं. वह अब लगभग हर दिन नॉनवेज की तलाश में है. ऐसे में आप पिकनिक मनाना चाहते हैं तो खासतौर पर आप गेटासुल डैम आ सकते हैं. यहां की खास बातें ये है कि यहां पर आपको बना बनाया नॉनवेज मिलेगा.
यहां पर कुछ महिलाएं होती हैं, जो आपको केवल नॉनवेज लेकर आना होता है और वह बना देती हैं और सामने गजब का खूबसूरत नजारा और यहां पर लॉन्ग ड्राइव. यह तीनों का मजा एक साथ ले पाएंगे, वह भी एकदम बजट में. आपको कुछ नहीं बस मटन, चिकन लाना है. साथ में कुछ टमाटर, प्याज और मिर्च लानी है.
यहां की खास बात यह है कि अभी बरसात के मौसम में डैम के सारे गेट को खोल दिए जाते हैं और वहां से जो पानी निकलता है. उसका नजाा देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है. खासतौर पर जो लोग इस नजारे को देखने के लिए बरसात में आते हैं. ऐसे में बरसात के मौसम में इस खूबसूरत नजारे आपको बस कुछ ही दिन देखने को मिलेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा यहां पर आने के लिए जो रोड है, करीबन 6 से 7 किलोमीटर तक का रोड सिर्फ घने जंगलों से होकर गुजरता है. ऐसे में खूबसूरत लॉन्ग ड्राइव का भी मजा लेते हुए आप यहां पर आएंगे और यहां पर किनारे बैठकर पानी में जलक्रीड़ा का भी आनंद ले सकते हैं. लोग तो पानी में मजे से नहाते भी हैं. क्योंकि, पानी बहुत निचले स्तर से गिरता है. इसीलिए कोई खतरा नहीं होता है.
यहां पर आपको कोई परेशान करने वाला नहीं मिलेगा. बस खूबसूरत नजारा व जल क्रीड़ा करिए, गाने बजाकर डांस करिए और अगर बारिश हो जाए तो लोग बारिश में ही डांस करना शुरू कर देते हैं और महिलाएं नॉनवेज तो बना बनाया आपको एकदम टेस्टी देहाती स्टाइल में बनाकर दे देती है. ऐसे में सावन खत्म होने के बाद लोग यहां पर आना बहुत पसंद कर रहे हैं.
ऐसे में सावन खत्म होने के बाद अगर आप नॉनवेज के साथ पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो एक बार आपको यहां जरूर आना चाहिए. एक बात का ध्यान रखें शाम 5:00 बजे होने के बाद यहां से एकदम निकल लीजिए. क्योंकि, ये जगह एकदम सुनसान हो जाती है और रास्ते भी बंद कर दिए जाते हैं. अकेली महिला यहां पर बिल्कुल भी ना आए.




