वरना हिंद-प्रशांत हाथ से निकल जाएगा, चीन की बढ़ती ताकत से घबराया अमेरिका, एशिया को दिया सुरक्षा मंत्र


Last Updated:

पीट हेगसेथ ने कहा कि अगर हिंद-प्रशांत में चीन को रोकना है तो सहयोगी देशों को अपनी मिलिट्री कैपेसिटी बढ़ानी होगी. जीडीपी का 3.5 परसेंट डिफेंस पर खर्च करने का ऑर्डर है. सिर्फ सिक्योरिटी मीटिंग से अब कोई काम नहीं होगा. पनडुब्बी और डिफेंस सिस्टम का इंतजाम करना होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिंद-प्रशांत में चीन के बढ़ते असर से अमेरिका परेशान है. (फाइल फोटो)

सिंगापुर. अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के साथियों से रक्षा खर्च बढ़ाने और चीन के बढ़ते प्रभाव और सैन्य विस्तार का मुकाबला करने के लिए सैन्य तैयारी को मजबूत करने के लिए कहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मजबूत सैन्य ताकत, बेहतर सहयोग और अमेरिका के सहयोगी देशों को ज्यादा योगदान देना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि अब सिर्फ सुरक्षा बैठकों से काम नहीं चलेगा, बल्कि देशों को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ानी होगी. इसके लिए जहाज, पनडुब्बियां और रक्षा सिस्टम जैसे संसाधनों की जरूरत है. पीट हेगसेथ ने कहा कि इस क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए मजबूत गठबंधन जरूरी है, ताकि किसी भी आक्रामकता को रोका जा सके.

उन्होंने सुझाव दिया कि सहयोगी देशों को अपनी जीडीपी का लगभग 3.5 प्रतिशत रक्षा पर खर्च करना चाहिए. अमेरिका भी सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मजबूत सैन्य ताकत, बेहतर सहयोग और अमेरिका के सहयोगी देशों को ज्यादा योगदान देना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि अब सिर्फ सुरक्षा बैठकों से काम नहीं चलेगा, बल्कि देशों को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ानी होगी. इसके लिए जहाज, पनडुब्बियां और रक्षा सिस्टम जैसे संसाधनों की जरूरत है. चीन को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि उसकी सैन्य ताकत बढ़ रही है, लेकिन अमेरिका और चीन के बीच बातचीत पहले से बेहतर हुई है.

पीट हेगसेथ ने यह भी कहा कि जापान जैसे देश अमेरिका के साथ मिलकर अपनी रक्षा क्षमता मजबूत कर रहे हैं, जो अच्छी बात है. ताइवान के मुद्दे पर उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा नियंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया को मिलकर संतुलन बनाना होगा.

शनिवार को हेगसेथ ने कहा कि दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि ऐसा करते समय कोरियाई प्रायद्वीप पर दशकों से अमेरिकी सेनाओं की जो भूमिका रही है, उसका भी सम्मान किया जाना चाहिए.

यह बयान ऐसे समय में आया जब दक्षिण कोरिया (सोल) और अमेरिका के बीच इस बात को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं कि युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल को कब और किस तरीके से ट्रांसफर किया जाए. योन्हाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हेगसेथ ने कहा, “हमें एक संतुलन बनाना होगा, ताकि हमारी सैन्य योजनाओं और उन जिम्मेदारियों का सम्मान हो, जिन्हें अमेरिकी सैनिक दशकों से निभा रहे हैं. साथ ही हम दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं, जिसे वे चाहते हैं.”

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img