Oppo का नया फोन मचा सकता है बाजार में तहलका, Find X10 Pro Max में मिल सकता है 200MP डुअल कैमरा


Powered by :

Last Updated:

Oppo का अगला फ्लैगशिप Oppo Find X10 Pro Max 200MP डुअल कैमरा, LTPO डिस्प्ले और MediaTek के 2nm चिपसेट के साथ आ सकता है. जानिए इसके संभावित फीचर्स, डिजाइन और लॉन्च से जुड़ी सभी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

Oppo का अगला धमाका! Find X10 Pro Max में मिल सकता है 200MP डुअल कैमराZoom

200MP कैमरा वाला Oppo फोन मचा सकता है बाजार में तहलका. फोटो: Oppo Find X9 Ultra

ओप्पो ने हाल ही में अपनी नई Find X9 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें ओप्पो Find X9 Ultra और ओप्पो Find X9s जैसे फ्लैगशिप मॉडल शामिल हैं. लेकिन अभी से ही कंपनी की अगली जनरेशन यानी Find X10 सीरीज को लेकर बड़े लीक सामने आने लगे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा में है इसका टॉप मॉडल ओप्पो Find X10 Pro Max, जो बेहद पावरफुल कैमरा और हार्डवेयर के साथ आ सकता है.

200MP कैमरा का धमाकेदार सेटअप
लीक्स के मुताबिक यह फोन डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ टेस्ट किया जा रहा है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा 1/1.3-इंच सेंसर के साथ मिल सकता है, जबकि 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 1/1.28-इंच सेंसर के साथ आ सकता है.

इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड कैमरा को लेकर भी अलग-अलग टेस्टिंग चल रही है. एक वेरिएंट में 200MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 50MP सेंसर दिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ 3MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी शामिल किया जा सकता है, जो इमेज क्वालिटी को और बेहतर बनाएगा.

डिस्प्ले और डिजाइन
डिस्प्ले की बात करें तो ओप्पो Find X10 Pro Max में 6.89-इंच का 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है. वहीं एक और प्रोटोटाइप में 6.78-इंच का 1.5K LTPO पैनल भी टेस्ट किया जा रहा है. LTPO तकनीक की वजह से इसमें एडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे बैटरी की खपत कम होगी और स्मूथ एक्सपीरिएंस मिलेगा.

परफॉर्मेंस और चिपसेट
इस फोन में MediaTek का आने वाला फ्लैगशिप 2nm चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे फिलहाल MediaTek Dimensity 9600 Pro के नाम से लीक किया जा रहा है. यह चिपसेट गेमिंग, AI प्रोसेसिंग और मल्टीटास्किंग में बेहद तेज परफॉर्मेंस देने की उम्मीद है.

लॉन्च और लाइनअप
हालांकि ओप्पो ने अभी तक Find X10 सीरीज को आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं. उम्मीद है कि कंपनी इसे चीन में अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है.

अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो ओप्पो Find X10 Pro Max कैमरा टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है. 200MP कैमरा और 2nm चिपसेट इसे आने वाले समय के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप फोन्स में से एक बना सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img