बजट में धमाका करने आ रहा OPPO K14 5G, अगले हफ्ते है लॉन्चिंग, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले


चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन ओप्पो K14 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की है कि ये स्मार्टफोन 9 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. ये फोन K14 सीरीज़ का दूसरा मॉडल होगा, जो पहले से मौजूद ओप्पो K14x 5G के बाद पेश किया जा रहा है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है.

माइक्रोसाइट और कंपनी की जानकारी के मुताबिक फोन के कई अहम फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं. खास बात यह है कि इस फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स मिलने वाले हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बना सकते हैं.

120Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
ओप्पो K14 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक होगी. इससे यूज़र्स को तेज और स्मूद विजुअल एक्सपीरिएंस मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा माना जाता है.

फोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की पुष्टि भी हो चुकी है. वहीं सॉफ्टवेयर के तौर पर ये स्मार्टफोन ColorOS 15 पर काम करेगा, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन मिलेगा.

50MP AI कैमरा और एडवांस्ड फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो K14 5G में अल्ट्रा-क्लियर 50MP AI कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ कई AI-बेस्ड फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें AI Eraser 2 शामिल है. इस फीचर की मदद से यूजर्स फोटो में मौजूद अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को आसानी से हटा सकेंगे.

कंपनी ने फोन में सुपरकूल VC थर्मल सिस्टम भी दिया है, जिसमें 3900mm² का बड़ा वेपर चैंबर होगा. यह लंबे समय तक गेमिंग या हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा.

7000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी खासियत
ओप्पो K14 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी. ये बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी सिस्टम 5 साल तक स्थिर बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है.

ड्यूरेबिलिटी और दूसरे फीचर्स
सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में IP69 रेटिंग दी जाएगी, जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करेगी. इसके अलावा कंपनी ने 60 महीने फ्लूएंसी एशूरेंस का भी वादा किया है और भारत में मौजूद 600 से अधिक ओप्पो केयर सर्विस सेंटर से सपोर्ट मिलेगा.

अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के समय कंपनी इस स्मार्टफोन की कीमत क्या रखती है और यह बजट 5G सेगमेंट में कितना मुकाबला कर पाता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img