Last Updated:
Bokaro Top 5 Tourist Spot: वैसे तो गर्मी से बचने के लिए लोग झरना, नदी, डैम, बराज जैसे पॉपुलर जगहों पर जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बोकारो के टॉप 5 टूरिस्ट स्पाट के बारे में बताएंगे. जहां आप बिना टिकट के भी फुल मस्ती कर सकते हैं.
गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी, सुकून और मस्ती भरी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं. ऐसे में वाटर पार्क लोग की पहली पसंद बन जाती है. ऐसे में अगर आप भी बोकारो में नेचुरल माहौल के बीच ‘देसी वाटर पार्क’ का आनंद लेना चाहते हैं तो ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं. जहां न सिर्फ बोकारो बल्कि, दुसरे जिले से भी लोग मोज मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं

पहला है बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड में स्थित बरवाधाट जो गर्मियों में लोगों का सबसे पसंदीदा स्पॉट बन जाता है. यहां बहता झरना और ठंडा पानी लोगों को खूब आकर्षित करता है. यहां झरने के नीचे नहाने का अनुभव बहुत ही रिफ्रेशिंग होता है. इसलिए यहां गर्मी में सबसे अधिक भीड़ देखी जाती है.

जिले का दूसरा सबसे पापुलर स्पॉट गोमिया प्रखंड में स्थित खंभरा नदी में है. जो जिले के बड़े प्राकृतिक जलाशय में से एक है और यहां का साफ पान ओर हरियाली लोगों को खूब पसंद आती है. यहां हर वर्ग के लोग बच्चे ,युवा बुजुर्ग खुब मौज-मस्ती और जलक्रीडा का आनंद लेते हैं. वहीं, प्रत्येक रविवार को यहां हजारों की संख्या में लोगों कि भीड़ देखने को मिलती है
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, बोकारो के पेटरवार प्रखंड में स्थित तेनुघाट डैम जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. जहां गर्मियों में लोग पानी के बहाव और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं. यहां पर्यटक डैम के विशाल गेट और झरने के सामने मोजूद छोटे-छोटे जलाशय में डुबकी का आनंद लेते हैं. हालांकि यहां फिसलन और तेज बहाव के कारण नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

बोकारो के बालीडीह के पास स्थित गरगा डैम शहर के सबसे नजदीकी और बड़े जलाशयों में से एक है. यहां गर्मियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग डुबकी और तैराकी का खुब आनंद लेने पहुंचते हैं. इसके अलावा यहां सनराइज और सनसेट पॉइंट भी लोगों को खूब आकर्षित करता है.

चास प्रखंड के पिंड्राजोडा में स्थित गवई बराज डैम गर्मियों के दिनों में सबसे एडवेंचरस स्पॉट बन जाता है. जहां चारों ओर जंगल और शांत वातावरण में पर्यटक ठंडे ठंडे पानी के बीच डुबकी और गर्मी से राहत लेने के लिए पहुंचते हैं.





