Hair Split Ends Tips: दिमाग खा रहे हैं दोमुंहे बाल, टेंशन खत्म कीजिए, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए इससे मुक्ति के रास्ते


Last Updated:

Split Ends : अधिकांश लोग झड़ते बालों से परेशान हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दोमुंहे बाल अक्सर दिमाग खाते रहते हैं. इससे पूरी पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है. बाल होते हुए भी अच्छे नहीं दिखते. अक्सर जब बालों के निचले हिस्से फटने लगते हैं, तो लोग केवल उन्हें ट्रिम करना ही एकमात्र रास्ता समझते हैं. लेकिन दोमुंहे बालों से मुक्ति के लिए कई ऐसे रास्ते हैं जिनकी मदद से आपको इनसे मुक्ति मिल सकती है. इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की बताई सलाह बेहद काम की है.आइए इसे जानते हैं.

कौन ऐसा है जो अपने बालों की खूबसूरती को नहीं चाहता. वास्तव में लहराती जुल्फें किसी की भी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देती है. इसलिए हर कोई चाहता है कि उसके लंबे और खूबसूरत हों. लेकिन बढ़ता प्रदूषण, भागदौड़ भरी खराब लाइफस्टाइल और केमिकल्स के इस्तेमाल से बाल दोमुंहे होने लगते हैं. इससे बालों के सिरे फटने लगते है. इसे स्प्लिट एंड्स कहा जाता है.  कई लोग आईने के सामने खड़े होकर अपने दो हिस्सों में बंटे बाल देखकर टेंशन में आ जाते हैं.

दोमुंहे बालों को  कम करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम्स, हेयर मास्क और सीरम्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या सच में इन प्रोडक्ट्स को लगाने से दोमुंहे बाल फिर से जुड़ जाते हैं और सामान्य हो जाते हैं? इन पर पैसे खर्च करना सही है या नहीं? इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं, चलिए अब जानते हैं.

हेयर रिपेयर के पीछे की सच्चाई-इस समस्या के बारे में स्किन एवेन्यू क्लिनिक की फाउंडर और मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर शिवानी यादव ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ वेबसाइट से बात करते हुए कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. मेडिकल भाषा में दोमुंहे बालों के सिरे फटने को ट्राइकोप्टिलोसिस कहा जाता है. आमतौर पर जब बालों की बाहरी क्यूटिकल लेयर खराब हो जाती है, तो अंदर का हिस्सा बाहर आ जाता है और बाल दो या तीन हिस्सों में बंट जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक बार बाल दोमुंहे हो जाए या फटने लगें तो मार्केट में मिलने वाली कोई भी क्रीम, ऑयल या महंगे सैलून ट्रीटमेंट्स उन्हें ठीक नहीं कर सकते.  उन प्रोडक्ट्स में मौजूद सिलिकॉन सिर्फ कुछ घंटों के लिए डैमेज छुपाता है और बालों को सॉफ्ट बना देता है. इसका एक ही समाधान है, फटे हुए सिरों को कैंची से काट देना.  ऐसा करने से डैमेज ऊपर तक नहीं फैलता.

बालों को नुकसान पहुंचने के कारण क्या हैं? अगर असली वजह पता चल जाए तो इसे पहले ही रोक सकते हैं. हमारी रोजमर्रा की कुछ गलतियां ही बालों को नुकसान पहुंचाने का बड़ा कारण हैं. बिना सही सुरक्षा के स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल बहुत खराब हो जाते हैं.

बालों को बार-बार ब्लीच करना, पर्मिंग या हेयर कलरिंग जैसी केमिकल ट्रीटमेंट्स भी बाल खराब होने का एक बड़ा कारण है. इसके अलावा, शैम्पू के बाद रफ कॉटन टॉवल से बालों को जोर से रगड़ना या गीले बालों में पतली कंघी से जबरदस्ती उलझे बाल सुलझाना भी बालों को दोमुंहेपन का कारण बनता है. साथ ही, सूरज की किरणें, प्रदूषण और मौसम की नमी से बालों में प्रोटीन धीरे-धीरे कम हो जाता है और बाल डैमेज हो जाते हैं.

अगर तुरंत कटवाना पसंद नहीं है तो दोमुंहे बालों को छुपाने के लिए कुछ स्मार्ट तरीके अपनाएं. सबसे पहले सल्फेट फ्री माइल्ड शैम्पू ही इस्तेमाल करें. उसके बाद बालों को सही नमी देने वाला कंडीशनर लगाएं.

हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग मास्क लगाने से बाल मुलायम हो जाते हैं. नहाने के बाद तौलिये से बालों को जोर से नहीं रगड़ें, बल्कि हल्के हाथ से पानी सुखाएं. जब बाल गीले हों तो बड़ी दांतों वाली कंघी से नीचे से ऊपर धीरे-धीरे उलझे बाल सुलझाएं. आखिर में अच्छा लीव-इन कंडीशनर या सीरम लगाने से बाल टूटने से बचते हैं.

लंबे समय तक बालों की सुरक्षा के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि दोमुंहे बाल से बचने के लिए रोज़ाना की देखभाल बहुत जरूरी है. डॉक्टर शिवानी कहती हैं कि हर छह से आठ हफ्ते में बालों के सिरे थोड़ा ट्रिम करवाना बहुत जरूरी है. इससे भविष्य में बाल ज्यादा खराब होने से बचते हैं. हीट स्टाइलिंग टूल्स इस्तेमाल करने से पहले हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं. धूप में बाहर जाते वक्त स्कार्फ या टोपी पहनें.

सोते वक्त कॉटन पिलो कवर से बालों में रगड़ बढ़ जाती है और बाल टूट सकते हैं, इसलिए सिल्क या सैटिन कवर इस्तेमाल करना बेहतर है. इसके अलावा प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स से भरपूर पौष्टिक खाना खाएं. पर्याप्त पानी पिएं और तनाव कम रखें, इससे शरीर में केराटिन बनता है और बाल मजबूत और स्वस्थ बढ़ते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img