Android 16 और 8GB RAM के साथ आ सकता है OnePlus Nord CE 6, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक


वनप्लस जल्द ही अपनी नॉर्ड सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस Nord CE 6 को भारत और कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है. लॉन्च से पहले ये फोन गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स सामने आए हैं.

गीकबेंच लिस्टिंग में वनप्लस के इस फोन का मॉडल नंबर CPH2805 बताया गया है. माना जा रहा है कि यह मॉडल वनप्लस Nord CE 6 का ही है. इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा और इसकी बेस क्लॉक स्पीड 1.80GHz होगी.

प्रोसेसर की जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा. यही प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला एज 70 फ्यूजन और वीवो T5 Pro जैसे स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिला है. इसका मतलब है कि यह फोन अच्छी परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग देने में सक्षम हो सकता है.

मिलेगी दमदार रैम, एंड्रॉयड 16
फोन में करीब 7.21GB RAM दिखाई गई है, जिसे मार्केट में 8GB RAM के रूप में पेश किया जा सकता है. इसके अलावा, ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता हुआ नजर आया है. उम्मीद है कि इसमें OxygenOS 16 का सपोर्ट भी मिलेगा, जो वनप्लस का नया यूजर इंटरफेस होगा.

गीकबेंच स्कोर की बात करें तो इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,101 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,117 अंक हासिल किए हैं. तुलना के लिए पिछले साल आए वनप्लस Nord CE 5 ने सिंगल-कोर में 1,317 और मल्टी-कोर में 3,989 अंक हासिल किए थे.

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वनप्लस नॉर्ड CE 6 की परफॉर्मेंस पिछले मॉडल के आसपास ही हो सकती है. हालांकि, नया चिपसेट और Android 16 इसे बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस दे सकते हैं.

फिलहाल कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड CE 6 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन गीकबेंच पर इसकी मौजूदगी से साफ है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है.

अगर आप मिड-रेंज बजट में एक नया वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वनप्लस नॉर्ड CE 6 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img