Last Updated:
नथिंग जल्द ही Nothing Ear 3a और CMF Buds Neo लॉन्च कर सकती है. दोनों ईयरबड्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई दिए हैं. CMF Buds Neo भारत में Made in India प्रोडक्ट के तौर पर आ सकता है.
बजट और प्रीमियम दोनों ग्राहकों के लिए Nothing की बड़ी तैयारी
नथिंग जल्द ही अपने ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी दो नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स नथिंग Ear 3a और CMF Buds Neo लॉन्च करने की तैयारी में है. दोनों डिवाइसेज हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई दिए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इनकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है.
नथिंग ईयर 3a से क्या उम्मीद? नथिंग Ear 3a को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर B193 के साथ देखा गया है. ये सर्टिफिकेशन 2 जून 2026 को मिला था.
हालांकि अभी इसके फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन नाम से साफ है कि यह 2024 में लॉन्च हुए नथिंग Ear (a) का अपग्रेड मॉडल हो सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी इस ईयरबड को उन यूजर्स के लिए पेश करेगी जो कम कीमत में प्रीमियम साउंड क्वालिटी और Active Noise Cancellation (ANC) चाहते हैं.
CMF Buds Neo भी जल्द दे सकते हैं दस्तक
CMF Buds Neo को भी इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर B190 के साथ देखा गया है. इसके अलावा यह ईयरबड भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इसका निर्माण उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित Optiemus Electronics से किया जाएगा. यानी CMF बड्स नियो ‘Made in India’ प्रोडक्ट हो सकता है.
नथिंग पिछले कुछ समय से भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रही है और यह कदम उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
कीमत और फीचर्स का इंतजार
फिलहाल दोनों ईयरबड्स के फीचर्स, बैटरी लाइफ, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि आमतौर पर किसी प्रोडक्ट के सर्टिफिकेशन डेटाबेस में दिखाई देने के बाद उसकी लॉन्चिंग कुछ हफ्तों के भीतर हो जाती है.
उम्मीद की जा रही है कि नथिंग Ear 3a प्रीमियम ऑडियो और ANC फीचर्स के साथ आएगा, जबकि CMF Buds Neo बजट सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट करेगा.
नथिंग ने अभी तक इन दोनों प्रोडक्ट्स को लेकर कोई टीजर जारी नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही लिस्टिंग्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इनका आधिकारिक ऐलान कर सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें




