तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि शुक्रवार (24 जुलाई) को ईरान की समुद्री सीमा में मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘दिशा’ पर हमला हुआ। उस समय जहाज पर 28 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
भारतीय समुद्री कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, फारस की खाड़ी की ओर जा रहे इस टैंकर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अज्ञात मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि, घटना के कारणों और जहाज को हुए नुकसान को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।




