Last Updated:
Best Market For Jewellery: महंगे गोल्ड के सेट शादी पार्टी में बार-बार रिपीट करके थक चुके हैं, तो बॉलीवुड इंस्पायर्ड ज्वेलरी ट्राई करें. सस्ते में बेस्ट आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने के लिए दिल्ली का मीना बाजार दुनिया भर में फेमस है.
Best Market For Jewellery In Delhi: कपड़ों की शॉपिंग के बाद अच्छी ज्वेलरी की तलाश में है तो दिल्ली के मीना बाजार में पहुंच जाइए. मीना बाजार को पहले “बाजार-ए-मुसक्काफ” कहा जाता था. ये एक ऐतिहासिक बाजार है जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया था. मुगल बादशाह शाहजहां ने इसे लाल किला के सामने बसाया था. पहले भी यहां महिलाओं के कपड़े, ज्वेलरी और सजने-संवरने का सामान मिलता था और आज भी यह परंपरा जारी है, बस समय के साथ ट्रेंड बदल गए हैं.
आज के समय में मीना बाजार में आपको आधुनिक और फैशनेबल चीजें भी देखने को मिलती हैं. यहां सबसे ज्यादा ज्वेलरी की बिक्री होती है. रोज पहनने वाली हल्की ज्वेलरी आपको लगभग 150 रुपये तक में मिल सकती है. साथ ही, फिल्मों और टीवी में दिखने वाली बॉलीवुड स्टाइल ज्वेलरी भी यहां आसानी से मिल जाती है, वो भी बड़े शोरूम की तुलना में काफी सस्ती कीमत पर. खासकर शादी और फेस्टिव सीजन में इस बाजार की रौनक और भी बढ़ जाती है.
हल्की ज्वेलरी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन
अगर आप यहां शॉपिंग करने जा रही हैं, तो ईयररिंग्स, ब्रेसलेट, कंगन और आर्टिफिशियल रिंग जैसी हल्की ज्वेलरी जरूर खरीदें. यहां इतनी वैरायटी मिलती है कि आप एक की जगह कई चीजें खरीद लेंगी. इसके अलावा मंगलसूत्र, नेकलेस और कांच की चूड़ियों के भी बहुत सुंदर डिजाइन यहां उपलब्ध हैं.
कम दाम में सुंदर डिजाइन
यहां खरीदारी करते समय मोलभाव करना बहुत जरूरी है. दुकानदार जो कीमत बताते हैं, उस पर तुरंत सामान न खरीदें. थोड़ी बातचीत करके आप हर आइटम पर 50 से 100 रुपये तक कम करवा सकती हैं. कई दुकानों पर सेल भी लगती है, जिससे आपको और सस्ते में अच्छी ज्वेलरी मिल सकती है. गिफ्ट के लिए भी यहां अच्छे और किफायती विकल्प मिल जाते हैं.
मार्केट के खुलने का समय
मीना बाजार सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है और सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आप यहां जा सकती हैं. यहां पहुंचना भी आसान है. आप लाल किला मेट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल ही बाजार तक पहुंच सकती हैं. ध्यान रखें कि शनिवार को यहां काफी भीड़ होती है.
About the Author

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें





