राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में पुलिस ने अवैध सट्टेबाज़ी के खिलाफ सख्ती दिखाई। थाना डोंगरगांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सट्टा पट्टी और नगदी समेत सामान जब्त किया।
जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही राजनांदगांव पुलिस ने 15 अप्रैल 2026 को कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने रेड की।
दिनांक 2 अप्रैल को मिली सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार और निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम ने कॉलेज रोड, सेवतापारा, सरस्वती मंदिर के पास छापा मारा। वहां 57 वर्षीय किशुनलाल उके पिता स्व. मोहनलाल उके, निवासी सेवतापारा वार्ड नंबर 10 को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक सट्टा पट्टी, डाट पेन, 1220 रुपये नगदी और करीब 5000 रुपये का मोबाइल जब्त हुआ। कुल मूल्य 6220 रुपये।
पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस ऑपरेशन में सहायक उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख और आरक्षक मोहन साहू की भूमिका सराहनीय रही।





