Made by Google इवेंट से पहले Pixel 11 सीरीज का फर्स्ट लुक और कीमत लीक, जानिए कौन सा मॉडल कितने में मिलेगा


गूगल अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी 12 अगस्त 2026 को होने वाले Made by Google इवेंट में पिक्सल 11 लाइनअप से पर्दा उठाएगी. इस सीरीज में गूगल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे मॉडल पेश किए जा सकते हैं.

लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स की संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो गए हैं. हालांकि, गूगल ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 11 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 डॉलर (करीब ₹94,000) हो सकती है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत 1,219 डॉलर (करीब ₹1.04 लाख) और 1TB वेरिएंट 1,499 डॉलर (करीब ₹1.28 लाख) में आ सकता है. यह फोन Olive, Obsidian, Canyon और Fog कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है.

दूसरी तरफ, गूगल पिक्सल 11 Pro XL के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,299 डॉलर (करीब ₹1.11 लाख) बताई जा रही है. इसके 512GB मॉडल की कीमत 1,419 डॉलर (करीब ₹1.21 लाख) और 1TB वेरिएंट 1,649 डॉलर (करीब ₹1.41 लाख) तक जा सकती है. इसमें भी Pro मॉडल वाले ही चार कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है.

स्टैंडर्ड गूगल पिक्सल 11 की बात करें तो इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर (करीब ₹77,000) और 512GB मॉडल की कीमत 1,019 डॉलर (करीब ₹87,000) हो सकती है. यह स्मार्टफोन Frost, Pistachio, Hibiscus और Obsidian रंगों में लॉन्च होने की संभावना है.

Pixel 11 Pro Fold की कितनी हो सकती हैं कीमत?

फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए कंपनी गूगल पिक्सल 11 Pro Fold भी ला सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 1,899 डॉलर (करीब ₹1.63 लाख) हो सकती है. वहीं 512GB वेरिएंट 2,019 डॉलर (करीब ₹1.73 लाख) और 1TB मॉडल 2,249 डॉलर (करीब ₹1.93 लाख) में लॉन्च हो सकता है. यह फोन Obsidian और Olive कलर में आने की उम्मीद है.

गूगल ने पुष्टि की है कि Made by Google इवेंट 12 अगस्त 2026 को आयोजित होगा. भारत में इसका लाइव लाइव 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे (IST) देखा जा सकेगा. उम्मीद है कि लॉन्च के तुरंत बाद Pixel 11 सीरीज की बिक्री भी शुरू कर दी जाएगी. फिलहाल कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी लीक पर आधारित हैं, इसलिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर होगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img