Last Updated:
Lindsey Graham Death Mystery: अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत अब पहेली बनी हुई है. उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात भी की थी. इसके बाद वे अचानक ही दुनिया को विदा कह गए. अब उनकी मौत पर सस्पेंस गहरा गया है और आशंका जताई जा रही है कि ये रूस या ईरान की साजिश तो नहीं?
लिंड्स ग्राहम.
Lindsey Graham Death Mystery: अमेरिका में वैसे तो कई सांसद हैं, जो रूस-ईरान के खिलाफ बातें करते हैं लेकिन सबसे खुलकर बात करने वालों में एक थे – लिंडसे ग्राहम. उन्हें डोनाल्ड ट्रंप को रूस के खिलाफ उकसाने के लिए जाना जाता था. वे कई बार सार्वजनिक मंच पर ये भी बोल चुके थे कि यूक्रेन को अमेरिका की ओर से दी गई आर्थिक मदद सबसे बढ़िया इंवेस्टमेंट है क्योंकि इससे रूसी मर रहे हैं. उनके ये बयान बताते हैं कि वे रूस के कट्टर दुश्मन थे और ईरान के खिलाफ उनके मन में जहर भरा हुआ था. रूस ने ग्राहम के खिलाफ वारंट जारी किया था और ईरान की IRGC ने तो उन्हें मारने की धमकी भी दी थी.
जब से ईरान पर अमेरिका-इजरायल ने मिलकर कार्रवाई की थी, तब से कोई एक दिन नहीं गया, जब लिंडसे ग्राहम ने डोनाल्ड ट्रंप की नीति की वकालत न की हो. उन्होंने हमेशा तेहरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों और सैन्य कार्रवाई के बारे में खुलकर मांग की. सोचिए दो खतरनाक देशों के खिलाफ जहर उगलने वाले लिंडसे ग्राहम की अचानक हुई मौत अब संदेह के घेरे में आ चुकी है. 71 साल के अमेरिकन सीनेटर यूक्रेन से लौटकर आए और फिर उनकी रहस्यमय मौत हो गई, जो कई सवाल खड़े करती है.
क्या लिंडसे ग्राहम को दिया गया जहर?
सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. लोगों का एक धड़ा ये मानने को तैयार ही नहीं है कि ये नेचुरल डेथ है. उनका कहना है कि ये कोई बड़ी साजिश है और इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. वो बात अलग है कि अब तक कोई जांच एजेंसी इसे साजिश या हत्या नहीं मान रही है. मेक अमेरिका ग्रेट अगेन आंदोलन से जुड़े हुए लोगों का दावा है कि यूक्रेन के दौरे के ठीक बात लिंडसे ग्राहम की मौत सामान्य बात नहीं है, वे वहां भी रूसी तेल और गैस के निर्यात को लेकर प्रतिबंध कड़े करने की मांग दोहराकर आए थे. ऐसे में कहा जा रहा है कि उनकी अचानक बीमारी और मौत कहीं जहर की वजह से तो नहीं?
किस बीमारी से हुई ग्राहम की मौत?
71 साल के लिंडसे ग्राहम का निधन 11 जुलाई को हुआ. उनके ऑफिस के मुताबिक उनकी मौत की वजह छोटी और अचानक हुई बीमारी है. शुरुआती आधिकारिक जानकारी की मानें तो ग्राहम की मौत महाधमनी (Aorta) के फटने से हुई, जो एक बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी होती है. इस समस्या के तुरंत बाद उनके कार्डिएक अरेस्ट की सूचना मिली और मौके पर आपातकालीन टीम पहुंची. बताया जा रहा है कि उन्हें यूक्रेन दौरे से लौटने के बाद ही सीने में दर्द महसूस हो रहा था. फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर बिल मेलुगिन ने एक्स पर लिखा था कि कार्डियोवैस्कुलर बीमारी की वजह से उनकी एओर्टा यानि महाधमनी में दरार आ गई, जो उनकी मौत की वजह बनी.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें




