लैपटॉप की छुट्टी? मोटोरोला का नया Moto Pad 70 लॉन्च से पहले ही चर्चा में, 10,200mAh बैटरी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट


मोटोरोला जल्द ही भारत में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही टैबलेट के कई फीचर्स भी सामने आ गए हैं. खास बात यह है कि यह टैबलेट 5G सपोर्ट, बड़ी बैटरी और बॉक्स में मिलने वाले Moto Pen के साथ आएगा.

अगर आप पढ़ाई, नोट्स बनाने, वीडियो देखने या ऑफिस के काम के लिए नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो Moto Pad 70 आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है.

Moto Pad 70 कब होगा लॉन्च?

फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट के मुताबिक, Moto Pad 70 भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart पर शुरू होगी. कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है.

Moto Pad 70 के फीचर्स

मोटो पैड 70 में 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलेगा. स्क्रीन 800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा. इसके अलावा डिस्प्ले DCI-P3 कलर गामट का 96% सपोर्ट करता है, जिससे रंग ज्यादा अच्छे और नेचुरल दिखाई देंगे.

सबसे अच्छी बात ये है कि कंपनी Moto Pen भी बॉक्स में दे रही है. इसमें 4096 प्रेशर लेवल, Tilt Detection और Palm Rejection जैसे फीचर्स मिलेंगे. यानी आप आराम से लिख सकते हैं, ड्रॉइंग बना सकते हैं या नोट्स तैयार कर सकते हैं.

AI फीचर्स भी मिलेंगे

मोटो पैड 70 में कई AI फीचर्स दिए जाएंगे, जैसे:

  • AI Rewrite
  • Circle to Search
  • AI Summary
  • AI Continue Writing
  • Google Gemini सपोर्ट
  • इनकी मदद से पढ़ाई, लिखने और रोजमर्रा के काम पहले से आसान हो जाएंगे.

प्रोसेसर और बैटरी

यह टैबलेट MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और मनोरंजन के लिए अच्छा माना जाता है. पावर के लिए इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. साथ ही 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी.

मोटो पैड 70 में Dolby Atmos सपोर्ट वाले चार स्पीकर दिए जाएंगे, जिससे वीडियो देखने और गाने सुनने का अनुभव बेहतर होगा. ये टैबलेट सिर्फ 6.29mm पतला है और इसका वजन 530 ग्राम है.

इसके अलावा ये Moto Folio Keyboard को भी सपोर्ट करेगा, जिसे मैग्नेटिक तरीके से आसानी से जोड़ा जा सकेगा. फाइल शेयरिंग के लिए Smart Connect फीचर भी मिलेगा.

सॉफ्टवेयर अपडेट की भी चिंता नहीं

मोटो पैड 70 एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा. कंपनी ने वादा किया है कि इसे एंड्रॉयड 18 तक के OS अपडेट मिलेंगे. वहीं 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे.

अगर आप बड़ी स्क्रीन, 5G, स्टाइलस सपोर्ट और लंबी बैटरी वाला टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो Moto Pad 70 लॉन्च के बाद एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img