‘बस मेरा फोन चला दीजिए..’ AI ठगों का नया जाल, कुछ सकेंड में चेहरा और आवाज हो सकता है चोरी, कैसे रहें सुरक्षित


Powered by :

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक नया साइबर फ्रॉड अलर्ट वायरल हो रहा है. अब ठग पब्लिक जगहों पर फोन चलाने में मदद मांगकर लोगों की आवाज और चेहरे की रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. बाद में AI और डीपफेक के जरिए इनका गलत इस्तेमाल होने का रिस्क बताया गया है. ऐसे में अनजान व्यक्ति के फोन पर कोई भी पर्सनल जानकारी न डालना ही बेहतर रहेगा. इस फ्रॉड से बचने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा, ये जान लें.

कुछ सकेंड में चेहरा और आवाज हो सकता है चोरी, कैसे रहें सुरक्षितZoom

अगर कोई अनजान व्यक्ति आपसे सिर्फ इतना कहे कि ‘भाई, मेरा फोन चलाने में जरा मदद कर दीजिए’, तो क्या आप तुरंत उसका फोन हाथ में ले लेंगे? आमतौर पर इसमें कुछ गलत नहीं लगता. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक नए साइबर फ्रॉड अलर्ट ने इसी तरह की मदद को लेकर लोगों को जानकारी दी गई है.  वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि ठग पब्लिक जगहों पर लोगों से फोन चलाने के बहाने संपर्क कर सकते हैं और इस दौरान उनकी आवाज और चेहरे की रिकॉर्डिंग हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं. बाद में AI और डीपफेक तकनीक के जरिए इनका गलत इस्तेमाल किए जाने का खतरा बताया जा रहा है.

हालांकि, इस वायरल दावे की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है. AI से आवाज और चेहरे की नकल बनाना संभव होने के कारण डिजिटल पहचान को लेकर सावधानी जरूरी है. ऐसे में अनजान व्यक्ति के फोन पर कोई भी पर्सनल जानकारी डालने से बचना बेहतर है.

कैसे हो सकता है इस तरह का फ्रॉड?

पोस्ट के मुताबिक ठग मॉल, बाजार, मेट्रो स्टेशन या दूसरी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मदद मांग सकते हैं. वे कह सकते हैं कि उन्हें फोन चलाना नहीं आता या उन्हें किसी सरकारी सेवा, पेंशन या सब्सिडी से जुड़ी जानकारी देखनी है. ऐसे में अगर फोन का कैमरा या वीडियो कॉल पहले से चालू हो, तो सामने वाले व्यक्ति का चेहरा रिकॉर्ड हो सकता है. बातचीत के दौरान आवाज भी रिकॉर्ड होने की आशंका रहती है. यही डेटा बाद में AI टूल्स के जरिए नकली वीडियो या आवाज तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है.





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img