Last Updated:
Apple के भारत में मौजूद स्टोर्स से ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीद सकते हैं. ये स्टोर नई दिल्ली के साकेत, नोएडा, मुंबई के BKC और बोरीवली, पुणे के कोरेगांव पार्क और बेंगलुरु के हेब्बाल में हैं. जि…और पढ़ें
आईफोन 18प्रो की बुकिंग शुरू हो गई है.
जिल पल का इंतजार था वो अब खत्म हो गया है. Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों नए Pro मॉडल की भारत में पहली सेल आज, 18 सितंबर से शुरू हो रही है. फोन खरीदने के लिए कई लोग Apple स्टोर के बाहर रात से ही कतार में नजर आए. ग्राहक इन दोनों iPhone को Apple के ऑनलाइन स्टोर के साथ देश के छह रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. खास बात यह है कि लॉन्च के दिन फिजिकल Apple स्टोर्स सुबह 8 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे तक ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे. पहली सेल के साथ ऑफर्स और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं.
September 18, 202608:02 IST
सुबह से iPhone18 Pro खरीदने के लिए लगी लाइन
एक ग्राहक राहुल ने ANI को बताया, ‘मैं सुबह करीब 5 बजे से यहां खड़ा हूं. यहां पहले से ही लंबी कतार लगी हुई थी. हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से भी लोग सिर्फ iPhone खरीदने के लिए यहां आए हैं.’
#WATCH | Bengaluru: A customer, Rahul, says, “I’ve been here since around 5 AM. There was a long queue. People from Haryana, Delhi, and Mumbai are here just to buy the iPhone. I’ve been purchasing iPhones for a very long time. I remember my first iPhone was an iPhone 7. Since… https://t.co/rC6edKr88R pic.twitter.com/YopKzd0Lsm
— ANI (@ANI) September 18, 2026
September 18, 202608:00 IST
iPhone 18 Pro Sale: फोन खरीदने के लिए लंबी कतार
भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है. इस मौके पर लोग Jio World Drive स्थित Apple Store के बाहर फोन खरीदने के लिए लंबी कतार में नजर आए.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: People queue up outside the iPhone store at Jio World Drive as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max begins today in India.
A customer says, “There is an upgrade in the camera and the processor that is why I am upgrading my… pic.twitter.com/kpEmNFc7Hc
— ANI (@ANI) September 18, 2026
September 18, 202607:58 IST
iPhone 18 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. इसमें ProMotion, Always-On Display और Dynamic Island जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन में A20 Pro चिप है, जो बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नई Vapour Chamber टेक्नोलॉजी के साथ आती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का Pro Fusion कैमरा सिस्टम है. इसमें 48MP का Fusion Main कैमरा, 48MP Fusion Ultra Wide और 48MP Fusion Telephoto कैमरा शामिल हैं.




