Instagram Ban | PIB Fact Check | भारत में 25 अगस्त से बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम, सरकार ने वायरल दावे की खोली पोल


होमताजा खबरदेश

भारत में 25 अगस्त से बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम, सरकार ने वायरल दावे की खोली पोल

Last Updated:

PIB Fact Check: भारत में 25 अगस्त 2026 से इंस्टाग्राम बैन (Instagram Ban) होने के वायरल दावे को केंद्र सरकार ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है. पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है और न ही कोई आधिकारिक घोषणा हुई है. लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध पोस्ट की रिपोर्ट करने की अपील की गई है.

Zoom

दावा किया जा रहा है कि 25 अगस्त की रात से भारत में इंस्टाग्राम (Instagram Ban) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि 25 अगस्त 2026 की रात से भारत में इंस्टाग्राम (Instagram Ban) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. इस दावे के वायरल होते ही लाखों यूजर्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. अब केंद्र सरकार ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया है कि इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने का दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है.

प्रेस सूचना विभाग (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वायरल दावे को खारिज किया. इसने कहा कि भारत सरकार की ओर से इंस्टाग्राम को लेकर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा की गई है.

अफवाहों से रहें सावधान

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि 25 अगस्त 2026 की रात से भारत में इंस्टाग्राम बैन कर दिया जाएगा, जबकि यह पूरी तरह फर्जी खबर है.





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img