स्लिम फोन पसंद है? टेक्नो के नए फोन में मिलता है प्रीमियम डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन


टेक्नो ने अपनी Camon सीरीज में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है. कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Tecno Camon Slim लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 6.39mm अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन है. पतला होने के बावजूद फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा दिया गया है. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और बिक्री की तारीख का ऐलान नहीं किया है.

Tecno Camon Slim में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोलूशन 1224×2720 पिक्सल है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस ज्यादा स्मूद होगा.

MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर
फोन में MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. लंबे समय तक गेमिंग और हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 12-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इसमें 3,205 वर्ग मिमी का स्टेनलेस स्टील वेपर चैंबर और कुल 13,828 वर्ग मिमी कूलिंग एरिया मिलता है.

50MP Sony कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Tecno Camon Slim में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 सेंसर दिया गया है. इसके साथ एक Flicker Sensor भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है.

कैमरा मॉड्यूल में 354 Mini LED लाइट्स भी दी गई हैं, जो अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट्स देने के साथ-साथ कॉल, मैसेज और चार्जिंग नोटिफिकेशन इंडिकेटर के रूप में भी काम करती हैं. यूजर्स इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इतने पतले डिजाइन के बावजूद Tecno ने इसमें 5600mAh बैटरी दी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि बैटरी 5 साल तक अच्छी परफॉर्मेंस बनाए रखने में सक्षम है. एक बार चार्ज करने पर यह फोन: 54 घंटे तक टॉक टाइम, 576 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है.

मजबूत डिजाइन और दूसरे फीचर्स
फोन को IP69 + IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है. इसके अलावा इसमें MIL-STD-810 ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.

बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें

Dolby Atmos सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, NFC, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, FM Radio, USB Type-C, OTG सपोर्ट जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं. कलर ऑप्शन के तौर पर Tecno Camon Slim को कंपनी ने पांच रंगों में पेश किया है: बरगंडी रेड, जंगल ग्रीन, न्यू मॉन्ड्रियन, प्रिज्म ब्लैक.वैन गोश ब्लू.

फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा करेगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img