अगर अचानक कुछ हो जाए तो परिवार आपके ऑनलाइन अकाउंट कैसे एक्सेस करेगा? ON करें ये सेटिंग


आज के समय में हमारी जिंदगी का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन मौजूद है. बैंकिंग से लेकर फोटो, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट और जरूरी दस्तावेज तक सब कुछ डिजिटल हो गया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी आपात स्थिति में आपके परिवार को इन अकाउंट्स तक पहुंच की जरूरत पड़े तो वे कैसे एक्सेस करेंगे?

हाल ही में सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर चर्चा तेज हुई, जिसमें बताया गया कि कई लोग अपनी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन स्टोर तो करते हैं, लेकिन परिवार के लिए कोई एक्सेस व्यवस्था नहीं छोड़ते. ऐसे में जरूरी डेटा, बैंकिंग जानकारी या निजी दस्तावेज हमेशा के लिए लॉक हो सकते हैं.

आईफोन वालों के लिए ये फीचर
iPhone यूजर्स के लिए ऐपल ने Legacy Contact नाम का फीचर दिया है. इसकी मदद से आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने iCloud अकाउंट का एक्सेस देने के लिए नामित कर सकते हैं. आपकी मृत्यु के बाद वह व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज जमा कर आपकी फोटो, नोट्स, फाइल्स और ईमेल तक पहुंच प्राप्त कर सकता है.

एंड्रॉयड पर ये सुविधा…
वहीं गूगल यूजर्स के लिए Inactive Account Manager सुविधा उपलब्ध है. इसमें आप तय कर सकते हैं कि कितने समय तक अकाउंट डीएक्टिव रहने पर गूगल आपके चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को सूचना भेजे. इसके बाद वे Gmail, गूगल Drive और गूगल Photos जैसी सेवाओं का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा पॉपुलर पासवर्ड मैनेजर जैसे Bitwarden, Dashlane और LastPass में Emergency Access फीचर मिलता है. इसमें आप किसी विश्वसनीय व्यक्ति को नामित कर सकते हैं, जो जरूरत पड़ने पर आपके पासवर्ड वॉल्ट तक पहुंच मांग सके.

विशेषज्ञ ये भी सलाह देते हैं कि एक छोटा सा इमरजेंसी डॉक्यूमेंट तैयार रखें, जिसमें फोन PIN, पासवर्ड मैनेजर की जानकारी, बैकअप कोड्स, बैंक अकाउंट रेफरेंस और रिकवरी कॉन्टैक्ट की जानकारी हो. इसे सुरक्षित स्थान पर रखें और केवल भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें.

Facebook पर भी ऑप्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी ऐसी सुविधाएं दे रहे हैं. उदाहरण के तौर पर Facebook पर आप Memorialisation Contact सेट कर सकते हैं, जिससे आपके अकाउंट का प्रबंधन आपकी अनुपस्थिति में किया जा सके.

डिजिटल युग में सिर्फ संपत्ति ही नहीं, डिजिटल डेटा भी एक महत्वपूर्ण विरासत बन चुका है. इसलिए समय रहते इन फीचर्स को सेट करना आपके परिवार के लिए भविष्य में बड़ी मदद साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img