‘होर्मुज स्‍ट्रेट अब है अमेरिका का क्षेत्र’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया


उन्होंने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्‍ट्रेट का जिक्र करते हुए कहा क‍ि यह अमेरिका का क्षेत्र है। हालांकि, ट्रंप ने इस दावे के कानूनी या क्षेत्रीय आधार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ टकराव की वजह से उनके घरेलू आर्थिक कार्यक्रमों पर असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, “मुझे यह करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन हमें थोड़ा रास्ता बदलकर ईरान की इस्लामी गणराज्य की ओर ध्यान देना पड़ा, क्योंकि परमाणु हथियारों का मुद्दा था। वे परमाणु हथियार हासिल करने वाले थे और हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकते थे।”

उन्होंने दोहराया क‍ि हम ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दे सकते। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई ने इस खतरे को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा क‍ि इसलिए हम गए और हमने उन्हें रोक दिया। अब उनके पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img