शरीर में सोडियम की कमी होने पर हो सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर से समझिए कितनी खतरनाक है यह कंडीशन


Last Updated:

Hyponatremia Biggest Risks: नमक हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है. जब हमारे शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है, तब इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ जाता है. इससे दिल और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. अगर सोडियम की बहुत ज्यादा कमी हो जाए, तो इससे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की नौबत पड़ सकती है. सही इलाज से यह समस्या ठीक हो सकती है.

Zoom

शरीर में सोडियम की कमी से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ सकता है.

Low Sodium Health Risks: हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कई मिनरल्स की जरूरत होती है. ये मिनरल्स हमें खाने-पीने की चीजों से मिलते हैं. एक जरूरी मिनरल सोडियम होता है, जो नमक में भरपूर मात्रा में होता है. सोडियम शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, नसों के सही कामकाज और मसल्स एक्टिविटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है. जब शरीर में सोडियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है, तो यह स्थिति खतरनाक रूप ले सकती है. डॉक्टर्स के अनुसार सोडियम की कमी को मेडिकल की भाषा में हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है. यह एक गंभीर समस्या है और इसका सही समय पर इलाज जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया शरीर में सोडियम की कमी के कई कारण हो सकते हैं. ज्यादा पसीना आना, लगातार उल्टी-दस्त होना, जरूरत से ज्यादा पानी पीना या कुछ दवाइयों के कारण शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है. खासकर गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, तब यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है. सोडियम की कमी होने पर लोगों को सिरदर्द, कमजोरी, चक्कर आना और मतली जैसे लक्षण नजर आते हैं. जैसे-जैसे यह स्थिति गंभीर होती है, वैसे-वैसे लक्षण भी खतरनाक हो सकते हैं. इसमें कंफ्यूजन, मांसपेशियों में ऐंठन, बेहोशी और दौरे भी आ सकते हैं.

डॉक्टर के मुताबिक शरीर में सोडियम की कमी से हार्ट अटैक नहीं होता है, लेकिन यह दिल की धड़कन को असामान्य कर सकती है. इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण हार्ट रिदम प्रभावित होती है, जिससे गंभीर मामलों में दिल से जुड़ी जटिलताएं बढ़ सकती हैं. इसलिए इसे हल्के में लेना सही नहीं है. इससे बचाव के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है. शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सही संतुलन बनाए रखें. ज्यादा पसीना आने पर ORS, नारियल पानी या नींबू पानी जैसी ड्रिंक्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. जरूरत से ज्यादा पानी पीने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे सोडियम का स्तर गिर सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो यह समझना जरूरी है कि सोडियम की कमी एक गंभीर स्थिति हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अक्सर लोग इसे इग्नोर करते रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. अगर आपको इसके लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. सही समय पर इलाज और संतुलित जीवनशैली अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं और अपने दिल और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img