स्पेन सरकार ने पांच मई को ‘एमवी होंडियस’ को आने की अनुमति दी थी। जब जहाज पर हंता वायरस फैलने की खबर आई। डब्ल्यूएचओ, यूरोपीय संघ और 20 से ज्यादा देशों ने यात्रियों और क्रू को सुरक्षित निकालने और उनके देश वापस भेजने में मदद मांगी थी। यह जहाज 10 मई को स्पेन के टेनेरिफ द्वीप के पास पहुंचा और अगले दिन ग्रेनाडिला बंदरगाह पर लगा। दो दिन चले इस अभियान के दौरान यात्रियों और कुछ क्रू सदस्यों को सख्त सुरक्षा और स्वास्थ्य नियमों के बीच जहाज से उतारा गया और फिर स्पेन से विशेष उड़ानों के जरिए भेजा गया।
प्रधानमंत्री सांचेज ने इस अभियान को ‘सफल’ बताया। उन्होंने कहा कि स्पेन ने 10 विशेष उड़ानों का इंतजाम किया, जिनके जरिए अलग-अलग देशों के 120 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि पूरा अभियान चार मुख्य सिद्धांतों पर आधारित था, ‘वैज्ञानिक सटीकता’, ‘जानकारी में पूरी पारदर्शिता’, ‘संस्थाओं के बीच तालमेल’ और ‘अंतरराष्ट्रीय सहयोग’।





