आशा भोसले को याद कर पोती जनाई भोसले हुईं भावुक और आलिया ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह


बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर खुद रणबीर और आलिया के परिवार के सदस्यों ने कपल को बधाई दी है। साथ ही आलिया ने भी रणबीर के लिए प्यार सा पोस्ट किया।

 आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की। इसमें कपल बर्फीली वादियों में स्कीइंग करते, खेलते और मजे करते दिख रहे हैं। आलिया ने रणबीर के लिए लिखा, “कभी उड़ते, गिरते, चलते और बहुत सारी बातें करते हुए हमने मिलकर एक बहुत खूबसूरत दुनिया बना ली है। तू साथ है तो हर दिन और हर रात अच्छी लगती है।”

वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी। उन्होंने कपल की एक पुरानी पोस्ट कर लिखा, “तुम दोनों को खूब प्यार। हमेशा आशीर्वाद और प्यार बना रहे।”

 रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी दोनों को बधाई देते हुए लिखा, “मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img