बिना नोटिफिकेशन और बिना स्क्रीन, गूगल का ये नया गैजेट Fitbit Air कर सकता है कमाल


Powered by :

Last Updated:

गूगल का नया Fitbit Air फिटनेस ट्रैकर जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है. ये बिना स्क्रीन वाला डिवाइस हार्ट रेट, SpO2, नींद और हार्ट हेल्थ को ट्रैक करेगा. जानें इसके फीचर्स, बैटरी लाइफ और संभावित कीमत की पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

बिना नोटिफिकेशन और बिना स्क्रीन, Google का यह नया गैजेट कर सकता है कमालZoom

हेल्थ ट्रैकिंग होगी और आसान, Google का नया Fitbit Air जल्द हो सकता है लॉन्च

गूगल जल्द ही भारत में अपना नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air लॉन्च कर सकता है. यह डिवाइस आम स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से काफी अलग है, क्योंकि इसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है. कंपनी ने इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो बिना किसी नोटिफिकेशन या डिस्ट्रैक्शन के अपनी हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखना चाहते हैं.

हाल ही में Fitbit Air को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है. आमतौर पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भारत में लॉन्च होने से पहले BIS सर्टिफिकेशन मिलता है. ऐसे में माना जा रहा है कि यह फिटनेस ट्रैकर आने वाले हफ्तों में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है.

Fitbit Air भले ही देखने में छोटा और साधारण लगे, लेकिन इसमें कई एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं. यह डिवाइस लगातार हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी और नींद की क्वालिटी को मॉनिटर कर सकता है. इसके अलावा यह स्लीप स्टेज ट्रैकिंग और हार्ट रिदम मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है.

खास बात ये है कि यह संभावित एट्रियल फाइब्रिलेशन (Afib) जैसी दिल से जुड़ी दिक्कतों के संकेत मिलने पर यूजर्स को अलर्ट भी कर सकता है. इससे यूजर्स अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क रह सकते हैं.

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर करेगा काम
Fitbit Air का जुटाया गया सारा हेल्थ डेटा गूगल हेल्थ ऐप के साथ सिंक होगा. यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर डिटेल रिपोर्ट, हेल्थ ट्रेंड्स और पर्सनलाइज्ड सुझाव देख सकेंगे. ये डिवाइस एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ काम करेगा.

बैटरी लाइफ भी इसकी बड़ी खासियत मानी जा रही है. गूगल का दावा है कि Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर लगभग एक हफ्ते तक चल सकता है. इसके अलावा कंपनी ने अलग-अलग तरह के बैंड ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिनमें स्पोर्ट्स, फिटनेस और प्रीमियम लाइफस्टाइल बैंड शामिल हैं.

अमेरिका में Fitbit Air की कीमत 99.99 डॉलर रखी गई है. भारत में इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि गूगल इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करेगा. अगर ऐसा होता है, तो यह स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर भारतीय बाजार में एक नया और अनोखा ऑप्शन बन सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img