Reels देखने वालों के लिए खुशखबरी, Instagram टेस्ट कर रहा नया सीरीज़ फीचर, कैसे आएगा काम?


Powered by :

Last Updated:

इंस्टाग्राम और मेटा एक नए सीरीज़ फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं. इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स अपनी संबंधित Reels को एक ही कलेक्शन में जोड़ सकेंगे, जिससे यूजर्स पूरी वीडियो सीरीज को आसानी से देख पाएंगे. ये फीचर Instagram और Facebook पर कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर बना सकता है…

ख़बरें फटाफट

Reels देखने वालों के लिए खुशखबरी, Instagram टेस्ट कर रहा नया सीरीज़ फीचरZoom

nstagram का Series फीचर बदल सकता है Reels देखने का तरीका, जानिए कैसे

इंस्टाग्राम और फेसबुक इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोग हर दिन घंटों तक Reels देखते हैं. कुकिंग वीडियो, ट्रैवल व्लॉग, फिटनेस चैलेंज और कॉमेडी कंटेंट जैसे वीडियो अब सोशल मीडिया का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में मेटा एक नए फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स के लिए किसी क्रिएटर की पूरी वीडियो सीरीज देखना काफी आसान बना सकता है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा फिलहाल ‘Series’ नाम के नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इस फीचर को अभी चुनिंदा क्रिएटर्स के साथ आजमाया जा रहा है. इसका मकसद उन वीडियो को एक साथ जोड़ना है, जो किसी एक विषय या कहानी का हिस्सा हों.

अभी तक क्रिएटर्स को किसी सीरीज से जुड़े वीडियो अलग-अलग Reels के रूप में पोस्ट करने पड़ते हैं. ऐसे में यूजर्स को पूरी कहानी या कोर्स देखने के लिए क्रिएटर की प्रोफाइल में जाकर पुराने वीडियो ढूंढने पड़ते हैं. लेकिन नए सीरीज़ फीचर के आने के बाद यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है.

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई क्रिएटर ‘30 दिन का फिटनेस चैलेंज’ चला रहा है या फिर कुकिंग की स्टेप-बाय-स्टेप क्लास दे रहा है, तो वह सभी संबंधित Reels को एक ही सीरीज़ में जोड़ सकेगा. इसके बाद दर्शक एक अलग सीरीज़ पेज पर जाकर पूरी वीडियो कलेक्शन आसानी से देख पाएंगे.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्रिएटर्स सिर्फ नए वीडियो ही नहीं, बल्कि पहले से अपलोड की गई रील्स को भी सीरीज़ में शामिल कर सकेंगे. इतना ही नहीं, अगर किसी यूजर की फीड में सीरीज़ का कोई एक रील दिखाई देता है, तो उसे पूरी सीरीज़ देखने का विकल्प भी मिल सकता है. इससे बाकी एपिसोड खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मेटा का ये कदम इस बात का संकेत है कि कंपनी अब सिर्फ छोटे वीडियो तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी चाहती है कि यूजर्स लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहें और क्रिएटर्स भी अपनी कहानियों या कंटेंट को बेहतर तरीके से पेश कर सकें.

हाल ही में इंस्टाग्राम की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ प्रोडक्ट टेसा लायंस ने भी कहा था कि प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स की लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनना चाहता है. ऐसे में सीरीज़ फीचर शॉर्ट और लॉन्ग-फॉर्म वीडियो कंटेंट के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

अभी चल रही है टेस्टिंग
फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग फेज़ में है. हालांकि, आने वाले महीनों में इसके सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की संभावना है, जिससे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कंटेंट देखने का एक्सपीरिएंस पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img