कांच की दीवारें, शानदार पूल और मॉडर्न इंटीरियर, ऐसा है थलापति विजय का 80 करोड़ का घर


Last Updated:

Thalapathy Vijay House Interior: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन थिएटर में आज लग चुकी है. लंबे समय से फिल्म जगत का हिस्सा रहे सीएम थलापति की लाइफस्टाइल भी देखने काबिल है. यहां उनके आलिशान घर की कुछ झलकियां देख सकते हैं.

Zoom

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म “जन नायकन” रिलीज हो चुकी है. माना जा रहा है कि राजनीति में एक्टिव होने के बाद यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म है. ऐसे में फैंस न सिर्फ उनके फिल्मी सफर, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल और घर के बारे में भी जानना चाहते हैं. चेन्नई के पॉश इलाके नीलांकरई में स्थित विजय का समुद्र किनारे बना शानदार घर अक्सर चर्चा में रहता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लग्जरी बंगले की कीमत करीब 70 से 80 करोड़ रुपये बताई जाती है. यह घर अपनी खूबसूरत लोकेशन के साथ-साथ शानदार इंटीरियर और आधुनिक डिजाइन के लिए भी जाना जाता है. बंगाल की खाड़ी के सामने बना यह घर बाहर से जितना आकर्षक दिखाई देता है, अंदर से भी उतना ही खूबसूरत और आरामदायक है. विजय ने अपने घर को ऐसा डिजाइन कराया है, जहां लग्जरी और सुकून दोनों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. (housivity.com)

ईस्ट कोस्ट रोड के कासुआरीना ड्राइव पर स्थित विजय का यह घर चेन्नई की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी प्रॉपर्टीज में गिना जाता है. समुद्र के शानदार नजारों वाला यह बंगला आधुनिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है. इसके डिजाइन की तुलना अक्सर कैलिफोर्निया के लग्जरी बीचफ्रंट विला से की जाती है.

घर की सबसे खास बात इसका ग्लास फ्रंट डिजाइन है. बड़े-बड़े कांच के पैनल घर में भरपूर प्राकृतिक रोशनी आने देते हैं और समुद्र का खूबसूरत दृश्य भी साफ दिखाई देता है. बताया जाता है कि विजय ने अमेरिका यात्रा के दौरान देखे गए आधुनिक समुद्री घरों से प्रेरणा लेकर अपने घर का डिजाइन तैयार कराया था.

घर के अंदर का इंटीरियर बेहद सादगी भरा लेकिन शानदार है. इंटीरियर में आइवरी, बेज और प्राकृतिक लकड़ी के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरे घर में शांत और गर्मजोशी भरा माहौल बनता है. ऊंची छतें, बड़े-बड़े खिड़की-दरवाजे और ओपन प्लान लिविंग एरिया घर को और ज्यादा खुला और विशाल बनाते हैं.

विजय की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए घर में एक निजी जिम भी बनाया गया है, जहां वह अपनी फिटनेस पर काम करते हैं. इसके अलावा यहां ओलंपिक साइज का स्विमिंग पूल भी मौजूद है, जहां वह आराम करने के साथ-साथ ट्रेनिंग भी कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img