नई दिल्ली (FMGE Exempted Countries). हर साल भारत के हजारों स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए विदेश का रुख करते हैं. रूस, कजाकिस्तान या उज्बेकिस्तान जैसे देशों से पढ़ाई करके लौटने वाले भारतीय स्टूडेंट्स को देश में डॉक्टरी का लाइसेंस पाने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन की FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) स्क्रीनिंग परीक्षा देनी होती है. इस परीक्षा का पास प्रतिशत काफी कम रहता है, जिससे कई स्टूडेंट्स की डिग्री बर्बाद हो जाती है.
विदेश से पढ़ाई के बाद मुश्किल है भारत में डॉक्टरी
हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स विदेश जाकर एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं. वहां से डिग्री लेने के बाद भारत में डॉक्टरी की प्रैक्टिस कर पाना आसान नहीं है. इसके लिए एफएमजीई परीक्षा पास करना अनिवार्य है. यह परीक्षा बेहद कठिन है. इसका पास प्रतिशत बहुत कम है. जानिए 5 ऐसे देश, जहां से एमबीबीएस करके भारत में प्रैक्टिस करने के लिए एफएमजीई नहीं देनी होगी.
1. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) – MD डिग्री और USMLE का रास्ता
2. यूनाइटेड किंगडम- NHS का अनुभव और PLAB
3. ऑस्ट्रेलिया- AMC लाइसेंस और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर
4. कनाडा- MCCQE परीक्षा से डायरेक्ट लाइसेंस
कनाडा में भी मेडिकल शिक्षा का स्तर बहुत सख्त और मजबूत है. यहां से मेडिकल की डिग्री लेने वाले छात्रों को MCCQE (Medical Council of Canada Qualifying Examination) पास करनी होती है. कनाडा में बतौर लाइसेंस्ड डॉक्टर काम करने की पात्रता मिलते ही आप भारत में बिना किसी FMGE परीक्षा के अपना क्लिनिक खोल सकते हैं या हॉस्पिटल में काम कर सकते हैं.
5. न्यूजीलैंड- NZREX और शांतिपूर्ण माहौल
न्यूजीलैंड अपनी शांत लाइफस्टाइल और ग्लोबल लेवल की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मशहूर है. यहां की मेडिकल यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई करने के बाद स्टूडेंट्स को NZREX (New Zealand Registration Examination) के जरिए वहां का लाइसेंस मिलता है. इस लाइसेंस के आधार पर भारत में FMGE से पूरी तरह छूट मिल जाती है.
सबसे जरूरी बात: याद रखें NMC की यह शर्त
बिना FMGE के भारत में प्रैक्टिस करने की छूट केवल देश के नाम पर नहीं मिलती. NMC का साफ नियम है कि इन 5 देशों से डिग्री लेने के साथ-साथ वहां का आधिकारिक मेडिकल लाइसेंस (Medical Practice License) भी हासिल करना होगा. अगर आपने पढ़ाई तो यहां से की लेकिन वहां का लाइसेंस नहीं लिया तो भारत लौटने पर आपको भी परीक्षा देनी पड़ सकती है.




