अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा अगले हफ्ते भारत में अपनी Virat V1 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G शामिल होंगे.
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने दोनों फोन के कई अहम फीचर्स की पुष्टि कर दी है. इनमें बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, AI कैमरा और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. दोनों स्मार्टफोन 24 जुलाई को लॉन्च होंगे और इन्हें Flipkart से खरीदा जा सकेगा.
Lava Virat V1 5G और 4G में क्या मिलेगा?
दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस पहले से ज्यादा स्मूद रहेगा.
फोन में IP64 रेटिंग भी मिलेगी, यानी यह धूल और हल्के पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock का सपोर्ट भी दिया जाएगा.
कैमरा भी मिलेगा AI फीचर्स के साथ
फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 13MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. कंपनी ने दोनों मॉडल में Virtual RAM फीचर भी दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर फोन की RAM को बढ़ाया जा सकेगा.
Virat V1 5G में क्या होगा खास?
लावा विराट V1 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी जाएगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी होगी, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक साथ निभाने का दावा करती है.
Virat V1 4G के फीचर्स
वहीं Lava Virat V1 4G में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिलेगा. इसमें भी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है. फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मानी जाती है.
लावा का कहना है कि दोनों स्मार्टफोन के साथ Doorstep Service भी मिलेगी. यानी अगर फोन में कोई दिक्कत आती है, तो सर्विस के लिए आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल कंपनी ने दोनों फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है. इसकी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी.




