ऑस्ट्रेलिया में सुनामी का खतरा नहीं
ऑस्ट्रेलिया की सुनामी चेतावनी एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप से ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि, उसके द्वीपों या अन्य क्षेत्रों के लिए फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इससे ऑस्ट्रेलिया में राहत की स्थिति बनी हुई है।
लोगों ने बताया कि भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और लोग घबराकर बाहर निकल आए। उनके मुताबिक, मौमेरे में पेलनी बंदरगाह टर्मिनल का प्रतीक्षालय भी ढह गया।




