Dongargarh: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की सख्ती…

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने फिर कमर कस ली है। आज 17 मार्च को थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 9 बल्क लीटर देशी शराब और एक एक्टिवा स्कूटर जब्त किया। अपराध क्रमांक 141/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


मुखबिर की सूचना पर ग्राम अछोली नाला पुलिया के पास नाकाबंदी की गई। जांच में राधेश्याम निषाद (36 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा वार्ड 14, डोंगरगांव से 50 पौवा देशी शराब (कीमत 4500 रुपये) और एक्टिवा (सीजी 08 यू 2615) बरामद हुई। कुल जप्त सामग्री की कीमत 24,500 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें उप निरीक्षक रोहित खुटे, प्रधान आरक्षक चित्रेश गात्रे और आरक्षक युगेंद्र देशमुख का योगदान रहा। डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री और तस्करी रोकने के लिए पुलिस की लगातार गश्त और नाकाबंदी जारी है।



अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें। धन्यवाद।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img