डोंगरगढ़: अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस ने शिकंजा कसा। केंद्रीय विद्यालय के पास फुटबॉल ग्राउंड पर 38 पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी गोविंदा रजक, 33 वर्षीय निवासी कुम्हार पारा, वार्ड 16, डोंगरगढ़। उसके पास से जब्त शराब की मात्रा 6.840 बल्क लीटर थी, जिसकी कीमत करीब 3040 रुपये। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्यवाही 14 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल की टीम ने की। इसमें प्रधान आरक्षक प्रदीप प्रसाद, आरक्षक रामखिलावन सिन्हा, मिथिलेश पटेल और भूपेन्द्र वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है।
क्षेत्र में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की मुहिम तेज। ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। और न्यूज़ के लिए बने रहें।





