क्या गर्मियों में बढ़ जाती है बवासीर की समस्या? इसे कंट्रोल करने के लिए क्या करें, जानें डॉक्टर की राय


Last Updated:

Hemorrhoids in Hot Weather: गर्मी में बवासीर की समस्या बढ़ जाती है और इसके पीछे कई वजह होती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मियों में डिहाइड्रेशन, कब्ज और गलत खानपान के कारण यह परेशानी बढ़ती है. अगर आप गर्मी में पर्याप्त पानी पिएं, फाइबर से भरपूर डाइट लें और हल्की एक्सरसाइज करें, तो इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है.

Zoom

गर्मी में कब्ज की समस्या बढ़ने से बवासीर ट्रिगर हो सकती है.

Summer and Piles Problem: गर्मी का मौसम हमारे शरीर पर गहरा असर डालता है. तेज धूप, गर्म हवा और पसीने से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं में से एक समस्या बवासीर है. इसे पाइल्स भी कहा जाता है. यह एक दर्दनाक परेशानी है, जिसकी वजह से कई लोगों को उठने-बैठने में भी काफी दिक्कत होती है. अक्सर लोगों का सवाल होता है कि गर्मियों में बवासीर की समस्या क्यों बढ़ जाती है और इससे राहत के लिए क्या करना चाहिए?

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. जब व्यक्ति पर्याप्त पानी नहीं पीता, तो कब्ज की समस्या हो सकती है और यही बवासीर को ट्रिगर करने वाला सबसे बड़ा कारण बनता है. गर्मियों में ज्यादा मसालेदार खाना, बाहर का जंक फूड और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं. जब मल त्याग के दौरान जोर लगाना पड़ता है, तो गुदा क्षेत्र की नसों पर दबाव बढ़ता है, जिससे बवासीर की स्थिति बिगड़ सकती है.

डॉक्टर के अनुसार बवासीर का सबसे मुख्य कारण कब्ज है. गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे मल सख्त हो सकता है. सख्त मल त्याग के दौरान दर्द और खून आने की समस्या बढ़ जाती है. गर्मियों में बवासीर को कंट्रोल रखने के लिए कम से कम 8 से 10 गिलास पानी रोजाना पीना चाहिए. हरी सब्जियां, फल, सलाद और साबुत अनाज जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए. फाइबर मल को नरम करता है और उसे आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है. इससे बवासीर के लक्षणों में काफी राहत मिल सकती है.

एक्सपर्ट की मानें तो जो लोग लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करते हैं, उनमें बवासीर की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. गर्मियों में यह स्थिति और खराब हो सकती है क्योंकि शरीर में सूजन और असहजता बढ़ जाती है. इसलिए हर 30 से 40 मिनट में थोड़ा चलना-फिरना जरूरी है. हल्की एक्सरसाइज या वॉक करने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दबाव कम होता है. गर्मी में शराब और कैफीन का अधिक सेवन भी बवासीर की समस्या को बढ़ा सकता है. अगर लक्षण गंभीर हों जैसे लगातार दर्द या ज्यादा ब्लीडिंग, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img