राजनांदगांव-छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रकल्प प्रदेश संयोजक (कृषि शिक्षा एवं नवाचार) विजेन्द्र सिंह ठाकुर ने महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। विजेन्द्र
ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी, मजबूत एवं प्रतिनिधिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं को राजनीति में समान भागीदारी मिलने से न केवल उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि नीति निर्माण में भी उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को उचित प्रतिनिधित्व देना लंबे समय से अपेक्षित था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया गया है। यह निर्णय आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूती प्रदान करेगा। विजेन्द्र
ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा सदैव महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और यह निर्णय उसी सोच का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार को इस ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय के लिए पुनः धन्यवाद ज्ञापित किया।
महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने से सशक्त होगा लोकतंत्र (विजेन्द्र सिंह ठाकुर)
Related articles





