घुमका में कांग्रेस की एकजुटता और जनसमर्थन ने जीत का मजबूत संदेश दिया

डोगरगढ़- विधानसभा क्षेत्र के घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान आज अभूतपूर्व उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला। अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती फुलमती वर्मा एवं 15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों ने एकसाथ अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ नामांकन रैली में उपस्थिति दर्ज कराई। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। पूरे नगर में कांग्रेस के पक्ष में उत्साह, ऊर्जा और जनविश्वास का माहौल दिखाई दिया। विष्णु लोधी ने कहा कि घुमका की जनता नगर के विकास, जनहित और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है। कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का आशीर्वाद यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि कांग्रेस नगर पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है और आने वाले समय में घुमका के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img