Last Updated:
Caffeine Reduce Headache: कई लोगों का सिरदर्द कॉफी पीने से ठीक हो जाता है. तमाम रिसर्च के अनुसार कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड वेसल्स को संकुचित करके सिरदर्द में राहत दिलाने में मदद कर सकता है. यह पेनकिलर दवाओं के असर को भी तेज करता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.
कॉफी में कैफीन होता है, जो ब्लड वेसल्स को सिकोड़कर सिरदर्द से राहत देता है.
Coffee and Headache Relief: सिरदर्द की समस्या बहुत कॉमन है और सभी लोगों को कभी न कभी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है. सिरदर्द होने पर कुछ लोग पेनकिलर लेते हैं, तो कई लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं. माना जाता है कि कॉफी पीने से सिरदर्द में राहत मिल सकती है. अब सवाल है कि क्या सच में कॉफी सिरदर्द कम करने में मदद करती है? आखिर कॉफी में ऐसा क्या होता है, जो दर्द से राहत दिला सकता है. इन सभी सवालों के जवाब जान लेते हैं.
एक्सपर्ट बताते हैं कैफीन सिरदर्द को कम करने में अकेले ही असर नहीं करता, बल्कि यह दर्द से राहत दिलाने वाली दवाओं के असर को भी बढ़ा सकता है. जब कैफीन को एस्पिरिन, इबुप्रोफेन या एसीटामिनोफेन जैसी दवाओं के साथ लिया जाता है, तो यह शरीर में दवा के अवशोषण और असर को तेज कर सकता है. इससे सिरदर्द में जल्दी राहत मिलने की संभावना बढ़ जाती है. यही कारण है कि कई पेन रिलीफ दवाओं में भी कैफीन मिलाया जाता है. हालांकि हर प्रकार के सिरदर्द में कॉफी फायदेमंद नहीं है. कुछ लोगों में कैफीन माइग्रेन को ट्रिगर भी कर सकता है. सिरदर्द बार-बार हो रहा है या बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें.
डॉक्टर यह भी वॉर्निंग देते हैं कि कैफीन का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा कॉफी पीता है और फिर अचानक इसे कम कर देता है, तो कैफीन विदड्रॉल हेडेक यानी कैफीन की कमी से सिरदर्द शुरू हो सकता है. इसलिए कॉफी का सेवन संतुलित मात्रा में करना बेहद जरूरी है. कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में और समझदारी के साथ करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है. अगर सिदर्द की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, तो इस कंडीशन में डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं. अगर सिरदर्द किसी बीमारी की वजह से है, तो उसका इलाज कराना भी जरूरी है.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें





