iPhone खरीदने का बड़ा मौका! Flipkart BBD सेल में iPhone 17 पर ₹20,000 और iPhone 15 पर ₹10,000 से ज्यादा की बचत


फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने वाली है. सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट Plus, Black और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स को मिलेगा. सेल से पहले फ्लिपकार्ट लगातार अलग-अलग प्रोडक्ट्स की डील का खुलासा कर रहा है. अब कंपनी ने Apple के iPhone 17 और iPhone 15 की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है.

फिलहाल iPhone 17 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है, लेकिन सभी ऑफर्स का फायदा लेने पर इसे फ्लिपकार्ट BBD Sale में 79,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. वहीं iPhone 15 की कीमत भी बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के बाद 64,000 रुपये से कम हो जाएगी.

फ्लिपकार्ट BBD सेल में iPhone 17 की कीमत

फ्लिपकार्ट Big Billion Days Sale में iPhone 17 की सेल कीमत 84,999 रुपये रखी गई है. इसके अलावा ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का अडिशनल डिस्काउंट मिलेगा.

पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. अगर ग्राहक दोनों ऑफर्स का पूरा फायदा लेता है, तो iPhone 17 की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये हो जाएगी.

यानी मौजूदा 99,900 रुपये की कीमत के मुकाबले फोन काफी कम कीमत पर मिल सकता है. हालांकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर की शर्तें लागू होंगी.

iPhone 15 भी 64 हजार से कम में

दो जेनरेशन पुराना iPhone 15 भी फ्लिपकार्ट की सेल में कम कीमत पर उपलब्ध होगा. इसकी सामान्य कीमत 74,900 रुपये है, जबकि BBD Sale में इसे 67,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा.

इसके अलावा ICICI Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर 1,000 रुपये की छूट और पुराने फोन के एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है. सभी ऑफर्स मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 63,999 रुपये तक पहुंच सकती है.

iPhone Air और iPhone 18 Pro पर भी ऑफर

फ्लिपकार्ट ने अभी iPhone Air की आखिरी कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, चुनिंदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI Bank कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की जानकारी दी गई है.

इसके अलावा iPhone 18 Pro सीरीज पर भी बैंक ऑफर्स उपलब्ध होने की बात सामने आई है. दूसरे iPhone मॉडल्स पर भी सेल के दौरान डील मिल सकती है, लेकिन यह स्टॉक और उपलब्ध ऑफर्स पर निर्भर करेगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img