Bharatpur News: भरतपुर का दर्र भराना झरना हुआ लबालब, तेज बहाव में दिखा खूबसूरत नजारा, देखने उमड़ी भीड़


Last Updated:

Bharatpur Tourist Places: बरसात का मौसम शुरू होते ही भरतपुर जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की खूबसूरती निखरने लगी है.पहाड़ों के बीच स्थित दर्र भराना का झरना भी अब तेज बहाव के साथ बहना शुरू हो गया है. बारिश के बाद झरने का मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. यह स्थान भरतपुर जिले के डांग क्षेत्र में स्थित है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर: बरसात का मौसम शुरू होते ही भरतपुर जिले के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की खूबसूरती निखरने लगी है. पहाड़ों के बीच स्थित दर्र भराना का झरना भी अब तेज बहाव के साथ बहना शुरू हो गया है. बारिश के बाद झरने का मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. यह स्थान भरतपुर जिले के डांग क्षेत्र में स्थित है और भरतपुर के साथ-साथ धौलपुर तथा करौली जिले से भी लोग यहां घूमने और पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं.

दर्र भराना को भरतपुर जिले के प्रमुख और सबसे बड़े प्राकृतिक झरनों में गिना जाता है. बारिश के दौरान पहाड़ों से पानी चट्टानों के बीच से होकर नीचे गिरता है. जिससे यहां बेहद खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है. चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और चट्टानों के बीच बहता पानी इस जगह को बरसात के मौसम में खास बना देता है. यही वजह है कि बारिश के दिनों में यह क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों और घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है.

पूरे इलाके को बेहद सुंदर बना देता
झरने के आसपास का प्राकृतिक वातावरण लोगों को काफी आकर्षित करता है. कई लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचकर पिकनिक मनाते हैं और झरने की खूबसूरती का आनंद लेते है. बारिश के बाद यहां का नजारा किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल से कम नजर नहीं आता. पहाड़ों से गिरता पानी और चट्टानों के बीच बनता झरना इस पूरे इलाके को बेहद सुंदर बना देता है.

बरसात के मौसम में काफी जोखिम भरी भी हो जाती
हालांकि खूबसूरती के साथ यह जगह बरसात के मौसम में काफी जोखिम भरी भी हो जाती है. झरने के आसपास बड़ी-बड़ी चट्टानें और कई गहरी एवं खतरनाक जगहें मौजूद हैं. बारिश के दौरान पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है और चट्टानों पर फिसलन भी बढ़ जाती है. ऐसे में यहां पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहता है बताया जाता है कि इस क्षेत्र में पहले कई हादसे और मौतें भी हो चुकी हैं. ऐसे में पर्यटकों को झरने के तेज बहाव में जाने फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़ने या गहरे पानी के पास जाने से बचना चाहिए.

सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दें
खासकर बच्चों को अकेला न छोड़ें और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें दर्र भराना का झरना बरसात के मौसम में प्रकृति का अनमोल तोहफा बनकर सामने आता है. अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो खूबसूरत नजारे का आनंद जरूर लें लेकिन अपनी सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दें.

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img