खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बीच ईरान के कई शहरों में धमाके, अमेरिका का नए हमलों से इनकार


ट्रंप-नेतन्याहू की बातचीत, अमेरिकी हमलों में 8 सैनिकों की मौत

तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच करीबी तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई। इस दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में हाल में हुई अमेरिकी गतिविधियों की भी जानकारी दी।

उधर, IRGC से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पिछली रात अमेरिकी हवाई हमलों में ईरान की वायुसेना और नौसेना के कुल 8 सैनिकों की मौत हुई है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है, जबकि ईरान में हुए ताजा धमाकों की वजह को लेकर जांच अभी जारी है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img