गुमला में प्रकृति का गजब चमत्कार, चट्टान के ऊपर टिकी है चट्टान, गर्मी में मिलती है ठंडक


Last Updated:

यहां की सुंदरता का अनुभव करने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. पर्यटकों का कहना है कि चारों ओर घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे होने के कारण भीषण गर्मी में भी यहां का वातावरण काफी सुकून भरा और ठंडा रहता है. हाल ही में निर्मित वॉच टावर यहां का मुख्य आकर्षण बन गया है. इस टावर पर चढ़कर आसपास की पहाड़ियों और प्राकृतिक नजारों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है, जो….

ख़बरें फटाफट

गुमलाः झारखंड का गुमला जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विख्यात है. इसी कड़ी में पालकोट प्रखंड स्थित गोबर सिल्ली पहाड़ प्रकृति के एक अद्भुत और अनोखे चमत्कार के रूप में सामने आया है. यहां विशालकाय चट्टानें एक-दूसरे के ऊपर इस तरह टिकी हुई हैं कि देखने वालों को यह किसी जादुई संतुलन या ‘ऑप्टिकल इल्यूजन’ जैसा प्रतीत होता है. बिना किसी स्पष्ट सहारे के सदियों से स्थिर ये चट्टानें सैलानियों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई हैं.

अब इस प्राकृतिक धरोहर को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। गोबरसिल्ली पहाड़ और उसके आसपास के क्षेत्र को एक भव्य पर्यटन केंद्र और पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना के पहले चरण में लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. वन विभाग का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 के अंत तक यह पार्क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाए, जिससे यहाँ आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें.

पर्यटकों की सुविधा के लिए यहाँ व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. परिसर में बैठने की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, विश्रामागार और एक आधुनिक कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है. एडवेंचर और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. विभाग यहां विशेष ट्रैकिंग प्वाइंट्स भी विकसित कर रहा है, ताकि युवाओं और साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वालों को आकर्षित किया जा सके.

यहां की सुंदरता का अनुभव करने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. पर्यटकों का कहना है कि चारों ओर घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे होने के कारण भीषण गर्मी में भी यहां का वातावरण काफी सुकून भरा और ठंडा रहता है. हाल ही में निर्मित वॉच टावर यहां का मुख्य आकर्षण बन गया है. इस टावर पर चढ़कर आसपास की पहाड़ियों और प्राकृतिक नजारों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन स्पॉट है.

पूर्व में सुविधाओं के अभाव के कारण यहां कम लोग आते थे. अब बाउंड्री वॉल बनने और मूलभूत सुविधाएं बहाल होने से पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यदि आप भी प्रकृति की गोद में शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं और पत्थरों के इस अद्भुत संतुलन को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं, तो गुमला का गोबरसिल्ली पहाड़ एक बेहतरीन चमत्कारी जगह है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img