गूगल ने अपने AI प्लेटफॉर्म गूगल जेमीनी में नया म्यूजिक जनरेशन फीचर पेश किया है. यह फीचर गूगल के Lyria मॉडल पर बेस्ड है, जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर गाने और म्यूजिक ट्रैक तैयार कर सकते हैं. खास बात ये है कि यह सिस्टम वोकल्स, लिरिक्स और इंस्ट्रूमेंट्स के साथ पूरा ऑडियो MP3 फॉर्मेट में तैयार करता है.
यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स, पॉडकास्ट होस्ट्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. वहीं नए यूजर्स भी आसानी से AI की मदद से म्यूजिक बना सकते हैं.
कैसे काम करता है Gemini का AI म्यूजिक टूल?
Gemini का यह टूल यूजर्स को टेक्स्ट के जरिए म्यूजिक कंट्रोल करने की सुविधा देता है. यूजर अपनी पसंद के हिसाब से जॉनर, टेम्पो, इंस्ट्रूमेंट्स और गाने की संरचना तय कर सकते हैं.
उदाहरण के तौर पर, यूजर सिंथवेव, फोक, रॉक या इलेक्ट्रॉनिक जैसे किसी भी म्यूजिक स्टाइल का चयन कर सकता है. इसके बाद AI उसी के मुताबिक पूरा ट्रैक तैयार करता है. सिस्टम कुछ मिनट लंबे गाने भी बना सकता है.
गूगल ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें कई फिल्टर लगाए हैं. यह सिस्टम किसी कलाकार की आवाज या स्टाइल की कॉपी नहीं करता और कॉपीराइट कंटेंट से भी बचाव करता है.
AI म्यूजिक कैसे जनरेट करें?
- Gemini से म्यूजिक बनाने के लिए यूजर्स को ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- Gemini ऐप खोलें
- अपने अकाउंट से लॉगइन करें
- म्यूजिक टूल सेलेक्ट करें
- टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें
- जॉनर, टेम्पो और इंस्ट्रूमेंट्स तय करें
- गाने की अवधि चुनें
- प्रॉम्प्ट सबमिट करें
- AI ऑडियो जनरेट करेगा
- MP3 फाइल डाउनलोड करें
- लिंक शेयर करें
किस तरह के प्रॉम्प्ट इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के प्रॉम्प्ट दे सकते हैं.
उदाहरण के लिए: Synthwave म्यूजिक, Folk ट्रैक, Piano आधारित इंस्ट्रूमेंटल, Lo-fi बीट्स, Podcast बैकग्राउंड म्यूजिक
यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से प्रॉम्प्ट को कस्टमाइज भी कर सकते हैं.
कुछ सीमाएं भी हैं
गूगल इस AI सिस्टम पर वॉटरमार्क भी जोड़ता है ताकि म्यूजिक की पहचान की जा सके. इसके अलावा, कुछ फीचर्स और लिमिट्स यूजर के सब्सक्रिप्शन प्लान पर निर्भर कर सकते हैं.
जेमीनी का नया AI म्यूजिक फीचर म्यूजिक क्रिएशन को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना सकता है. अब बिना प्रोफेशनल स्टूडियो या एडिटिंग स्किल्स के भी यूजर्स AI की मदद से गाने तैयार कर पाएंगे.





