जमशेदपुर में अनोखा मुर्गा बना चर्चा का विषय, पालतू नहीं फिर भी करता है गार्ड का काम


X

जमशेदपुर में अनोखा मुर्गा बना चर्चा का विषय, करता है गार्ड का काम

 

arw img

जमशेदपुर शहर से सटे गालूडी इलाके में इन दिनों एक अनोखा मुर्गा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. आम मुर्गों से अलग यह ‘मुर्गु’ अपने बड़े आकार और खास आदतों के कारण सुर्खियों में है. जहां सामान्य मुर्गों का वजन 2 से 3 किलो होता है, वहीं इसका वजन करीब 5 से 6 किलो है, जिससे यह जंबो साइज का नजर आता है.
मुर्गे के मालिक यशवंत के अनुसार, यह सिर्फ पालतू पक्षी नहीं, बल्कि घर का रखवाला भी है. वह बताते हैं कि यह अब तक कई सांपों को खेत से भगा चुका है. साथ ही, यह किसी अनजान व्यक्ति को घर के पास आने नहीं देता और कुत्ते-बिल्लियों को भी दूर रखता है. करीब दो साल पहले घर के पास भटके इस मुर्गे को परिवार ने अपनाया था. आज यह परिवार का अहम सदस्य बन चुका है. रोटी, दाल और चावल खाने वाला यह मुर्गा अपनी फुर्ती और सतर्कता के लिए पूरे इलाके में चर्चा में है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img