यूनेस्को विश्‍व धरोहर देखने हम्‍पी जाएं तो पास का यह स्‍टेशन जाना न भूलें


होमताजा खबरदेश

यूनेस्को विश्‍व धरोहर देखने हम्‍पी जाएं तो पास का यह स्‍टेशन जाना न भूलें

Last Updated:

कर्नाटक का कोप्पल रेलवे स्टेशन में अपने आप में खास है. बाहर से देखने में मॉर्डन लगेगा, लेकिन अंदर पहुंचते ही यहां की संस्‍कृति को करीब से जानने का मौका मिल सकेगा. इसको अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिडेवलप किया जा रहा है. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 21.14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Zoom

विजयनगर सम्राज्‍य को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा.

नई दिल्‍ली. कर्नाटक का कोप्पल रेलवे स्टेशन में अपने आप में खास है. बाहर से देखने में मॉर्डन लगेगा, लेकिन अंदर पहुंचते ही यहां की संस्‍कृति को करीब से जानने का मौका मिल सकेगा. इसको अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिडेवलप किया जा रहा है. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 21.14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनका सफर सुविधाजनक हो सके. यह स्‍टेशन हम्‍पी के करीब है, जो विश्‍व प्रसिद्ध युनेस्‍को धरोहर है.

रेल मंत्रालय के स्टेशन पर 1508 वर्ग मीटर में फैला नया जी+1 भवन बनाया गया है, जो लगभग तैयार हो चुका है. यह भवन यात्रियों की आवाजाही को आसान बनएगा. इसे आधुनिक सुविधाओं के अनुसार डिजाइन किया गया है. इसके अलावा 600 वर्ग मीटर का नया सर्कुलेटिंग एरिया भी तैयार किया गया है, जिससे स्टेशन पर भीड़ भाड़ होने पर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. साथ ही वाहनों की आवाजाही असान होगी.

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज भी बनाया गया है, जिसकी लागत 7.20 करोड़ रुपये है. इस एफओबी प्लेटफॉर्म के बीच सुरक्षित और आनाजाना आसान होगा. प्लेटफॉर्म पर भी काफी बदलाव किए गए हैं, जिनमें 5000 वर्ग मीटर का शेल्टर और 6500 वर्ग मीटर की नया एरिया शामिल है. ये दोनों काम पूरे हो चुके हैं.

स्टेशन को दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर भी लगाए जा रहे हैं. साथ ही आधुनिक लाइटिंग, एलईडी बोर्ड, साइनेज और आकर्षक लाइटिंग का काम भी चल रहा है. यात्रियों को ट्रेनों की बेहतर जानकारी देने के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड, ट्रेन इंडिकेशन सिस्टम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं. स्टेशन पर पार्किंग, लैंडस्केपिंग और नए फर्नीचर की व्यवस्था भी की जा रही है.

इसके अलावा स्टेशन के डिजाइन में स्थानीय कला और संस्कृति को भी शामिल किया जा रहा है, जिससे इसे खास पहचान मिलेगी. भविष्य में दूसरी एंट्री भी बनाई जाएगी. इसका प्रस्‍ताव है. कुल मिलाकर इस योजना के तहत कोप्पल रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं वाला बनाया जा रहा है जो जिससे सफर बेहद आसान और सुविधाजनक हो सकेगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img