गर्मियों में बढ़ती गर्मी? ये देसी साग देता है नेचुरल कूलिंग, पेट की गैस, अपच और जलन से तुरंत राहत


Last Updated:

बथुआ का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग इसे सर्दियों तक सीमित समझते हैं, लेकिन यह देसी साग गर्मियों में भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद के अनुसार, बथुआ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, पाचन सुधारता है और नेचुरल डिटॉक्स की तरह काम करता है. पुराने समय में लोग इसे सालभर इस्तेमाल करते थे, और इसे रायते या दही में मिलाकर खाने से शरीर हल्का और स्वस्थ महसूस करता है.

बथुआ का नाम आते ही ज्यादातर लोग इसे सर्दियों से जोड़ देते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि यह देसी साग सिर्फ ठंड तक सीमित नहीं है. पुराने समय में लोग मौसम के हिसाब से नहीं, बल्कि शरीर की जरूरत के हिसाब से चीजों का इस्तेमाल करते थे. आज हम उसी से दूर हो गए हैं. यही वजह है कि बथुआ जैसे आसान और फायदेमंद विकल्प हमारी थाली से धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं.

bathua benefits

डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि गर्मियों में शरीर जल्दी गर्म हो जाता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में बथुआ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद कर सकता है. यह एक नेचुरल कूलिंग फूड की तरह काम करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर का संतुलन बनाए रखते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का केमिकल या प्रोसेसिंग नहीं होती.

bathua benefits

आयुर्वेद के अनुसार बथुआ पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में अक्सर लोगों को गैस, जलन और अपच की समस्या होती है. बथुआ इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है. यह शरीर को अंदर से साफ करने का भी काम करता है. इसलिए इसे एक तरह का नेचुरल डिटॉक्स फूड भी कहा जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bathua benefits

गांवों में आज भी बथुआ को सिर्फ एक मौसम तक सीमित नहीं रखा जाता. लोग इसे सुखाकर पाउडर बना लेते हैं और सालभर इस्तेमाल करते हैं. गर्मियों में इसी पाउडर को छाछ या दही में मिलाकर लिया जाता है. यह तरीका शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है. यह पुराना देसी तरीका आज भी उतना ही कारगर है.

bathua benefits

आजकल लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स और महंगे हेल्थ प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो गए हैं. लेकिन बथुआ एक ऐसा विकल्प है जो सस्ता, नेचुरल और असरदार है. इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है और कमजोरी को भी दूर करता है.

bathua benefits

बथुआ को अपनी डाइट में शामिल करना भी काफी आसान है. इसे रायते के रूप में खाया जा सकता है या हल्का सा भूनकर भी खाया जा सकता है. अगर इसका पाउडर तैयार हो तो उसे छाछ में मिलाकर पीना भी एक अच्छा विकल्प है. ये सभी तरीके गर्मियों में शरीर को हल्का और ठंडा महसूस कराते हैं.

bathua benefits

हालांकि हर चीज की तरह इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. जरूरत से ज्यादा लेने पर फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. इसलिए इसे अपनी डाइट में सोच-समझकर शामिल करना जरूरी है. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर ही इसके पूरे फायदे मिलते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img