साल में सिर्फ दो-तीन महीने मिलता है यह फल, गर्मियों में जरूर खाएं, पाचन और इम्यूनिटी के लिए है फायदेमंद


Last Updated:

Mulberry Health Benefits: शहतूत एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में करीब दो से तीन महीने ही बाजार में मिलता है. स्वाद में मीठा, खट्टा और हल्का कसैला यह फल लाल, सफेद, काले और हरे रंग में पाया जाता है. पोषण के लिहाज से भी शहतूत काफी समृद्ध माना जाता है. इसमें विटामिन C, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इसका सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ और तरोताजा महसूस करता है.

शहतूत फल साल में केवल 2 से तीन महीने ही खाने को मिलता है. यह फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. शहतूत फल स्वाद और बनावट में में कई तरीके का होता है. यह फल लाल, सफेद, काले, हरे और नीले रंग का होता है. इनका स्वाद मिटा, खट्टा और कसीला होता है. शहतूत फल सीमित दुकानों पर ही यह मिलता है. यह फल केवल गर्मियों के मौसम में ही खाने को मिलता है. इसका स्वाद बच्चे और बड़े दोनों को पसंद आता है.

शहतूत का फल

शहतूत का फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें विटामिन सी, आयरन, फाइबर और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह फल शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी सहायक माना जाता है. इसी कारण आजकल लोग प्राकृतिक और पौष्टिक फलों की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं और शहतूत भी उनमें से एक बेहद फायदेमंद फल बनता जा रहा है. आईए जानते हैं शहतूत के फल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ.

शहतूत का फल

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, शहतूत का सेवन पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. इसके सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. नियमित रूप से शहतूत खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर हल्का व एनर्जी महसूस करता है. यही कारण है कि गर्मियों में इस फल का सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शहतूत का फल

शहतूत शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमण और कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और थकान को कम करने में भी मदद करता है. नियमित रूप से शहतूत का सेवन करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ती है.

शहतूत का फल

इसके अलावा शहतूत दिल के स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं. इससे हृदय स्वस्थ रहता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में भी सहायता मिल सकती है. इसके अलावा शहतूत में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे व्यक्ति खुद को अधिक सक्रिय और स्वस्थ महसूस करता है.

शहतूत का फल

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि शहतूत त्वचा और शरीर की ठंडक के लिए भी लाभकारी माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को राहत देता है. यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और शरीर में पानी की कमी को भी दूर करने में सहायक होता है. नियमित रूप से शहतूत खाने से शरीर को पोषण मिलता है और व्यक्ति खुद को अधिक तरोताजा और स्वस्थ महसूस करता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img