सिर्फ 15 दिन मिलने वाला ये फल है जंगल का राजा, दिखने में लाल-काला, 400₹ किलो में बिकता हाथों-हाथ


Last Updated:

Shahtoot ke Fayde: बुरहानपुर में गर्मी के मौसम में शहतूत यानी मुलबेरी फल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यह फल शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. बाजार में यह केवल 15 दिन से एक महीने तक ही उपलब्ध रहता है, जिससे इसकी मांग और बढ़ जाती है. इसकी कीमत 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, फिर भी लोग इसे खरीदने के लिए उत्साहित हैं. जानिए इस खास फल के फायदे और क्यों डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं.

Shahtoot Health Benefits: बुरहानपुर में गर्मी अब अपने पूरे रंग में आ चुकी है. तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग देसी और नेचुरल चीजों की तरफ लौट रहे हैं. ऐसे में छोटा सा लेकिन जबरदस्त फायदा देने वाला फल शहतूत इन दिनों बाजार में खूब बिक रहा है.

छोटा फल, बड़े फायदे
करीब 2 इंच का यह लाल-काले रंग का फल देखने में जितना आकर्षक है, उतना ही फायदेमंद भी है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. सबसे खास बात यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है, इसलिए गर्मी में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ जाती है.

जूस और शक्कर के साथ खाने का ट्रेंड
लोग शहतूत को अलग-अलग तरीके से खाते हैं. कुछ इसे सीधे खाते हैं, तो कुछ शक्कर मिलाकर. लेकिन इसका जूस सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह तुरंत ठंडक देता है और शरीर को तरोताजा बना देता है.

पूरी तरह नेचुरल, डॉक्टर भी देते हैं सलाह
फल विक्रेता गोपाल महाजन के मुताबिक, शहतूत को “जंगल का राजा फल” भी कहा जाता है. यह पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता. डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और शरीर को अंदर से ठंडा रखता है.

सिर्फ 15 दिन ही मिलता है
इस फल की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत कम समय के लिए बाजार में आता है सिर्फ 15 दिन से 1 महीने तक. जैसे ही जंगल से तोड़कर लाया जाता है, वैसे ही यह तेजी से बिक जाता है.

300 से 400 रुपए किलो तक कीमत
शहतूत की कीमत भी कम नहीं है. यह 300 से 400 रुपये किलो तक बिक रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं. कम समय में मिलने और ज्यादा फायदे होने की वजह से इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?
गर्मी में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है और शहतूत इस काम में काफी कारगर है. नेचुरल, टेस्टी और हेल्दी होने के कारण यह फल लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img