Ajmer Travel News: वीकेंड पर अजमेर हुआ गुलजार! आसपास के जिलों से भी उमड़े पर्यटक, हर जगह दिखी चहल-पहल


Last Updated:

Ajmer Travel News: ईद के बाद अजमेर के पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है. खासकर आनासागर झील और सुभाष उद्यान में बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार के साथ घूमने पहुंच रहे हैं. छुट्टियों के माहौल में लोगों ने आउटिंग का आनंद लिया, जिससे इन स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई. स्थानीय व्यापारियों को भी इसका लाभ मिल रहा है. मौसम और त्योहार के बाद का यह माहौल पर्यटन के लिए अनुकूल साबित हो रहा है, जिससे अजमेर में पर्यटन गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. ईद का पर्व समाप्त होते ही अजमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर चहल-पहल बढ़ती नजर आ रही है. शहर के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग अपने परिवार के साथ घूमने के लिए अजमेर पहुंच रहे हैं. खासतौर पर छुट्टियों के माहौल में लोगों ने घरों से बाहर निकलकर प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों की ओर रुख किया है. सुबह से ही पर्यटक स्थलों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है जो देर शाम तक बनी रहती है. इससे शहर का माहौल भी काफी जीवंत और उत्साहित नजर आ रहा है.

अजमेर का प्रसिद्ध सुभाष उद्यान और आनासागर झील भी इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. बड़ी संख्या में लोग यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंच रहे हैं. झील किनारे बैठकर लोग सुकून के पल बिता रहे हैं वहीं बच्चे खेलकूद और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं .खासकर शाम के समय झील का और सुभाष उद्यान का नजारा बेहद आकर्षक नजर आता है जो पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है.

स्थानीय कारोबार में आई रफ्तार
पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर स्थानीय कारोबार पर भी साफ नजर आ रहा है. झील और आसपास के क्षेत्रों में खाने-पीने के स्टॉल, खिलौने और अन्य सामान बेचने वालों के यहां अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है. छोटे व्यापारियों का कहना है कि ईद के बाद आई इस भीड़ से उनके कारोबार को नई गति मिली है. साथ ही शहर में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से होटल और अन्य सेवाओं में भी रौनक बढ़ी है, जिससे पूरे अजमेर में एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी, कारोबार को मिला बढ़ावा
स्थानीय निवासी सूरजमल चौधरी ने बताया कि शहर के बीचों-बीच सुभाष उद्यान और आनासागर लेक स्थित होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताकर आनंद ले रहे हैं. पर्यटकों की इस बढ़ती संख्या का असर आसपास के कारोबार पर भी सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है. खाने-पीने के स्टॉल से लेकर छोटे व्यापारियों तक सभी को इसका लाभ मिल रहा है. इससे क्षेत्र में एक बार फिर रौनक और उत्साह का माहौल बन गया है. चौधरी में आगे बताया कि अजमेर दरगाह जियारत के लिए दूर-दूर से पर्यटक और जायरीन पहुंचते हैं तो दरगाह आने वाले पर्यटक यहां आते हैं. रमजान के महीने में यहां पर्यटकों की आवाजाही कम हो गई थी जो अब वापस से शुरू हो चुकी है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img