अमेरिका के इन 4 एयरपोर्ट्स पर लगा अचानक ब्रेक, टस से मस भी नहीं हो सकी एक भी फ्लाइट, जानें क्‍या थी वजह?


Last Updated:

अमेरिका के चार अहम एयरपोर्ट से करीब एक घंटे के लिए फ्लाइट ऑपरेशन पूरी तरह से ठप्‍प हो गई. इस दौरान एक भी फ्लाइट न ही टेकऑफ हो सकी और ना ही लैंड हो सकी. फ्लाइट ऑपरेशन में इस रुकावट की वजह बनी एक तेज केमिकल गंध. क्‍या थी यह तेज गंध, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

अमेरिका के चार एयरपोर्ट्स से करीब एक घंटे तक कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो सकी. (एआई इमेज)

What happened in American Airport: अमेरिका के चार एयरपोर्ट्स पर अचानक ऐसा ब्रेक लगा कि एक भी फ्लाइट करीब एक घंटे तक टस से मस नहीं हो सकीं. एयरपोर्ट्स ऑपरेशन में इस ब्रेक की वजह एक केमिकल की तेज गंध थी, जिसने एक साथ अमेरिका के चार एयरपोर्ट्स को अपनी गिरफ्त में लिया था. केमिकल की इस तेज गंध की वजह से सैकड़ों की संख्‍या में शेड्यूल्‍ड फ्लाइट्स घंटों के लिए डिले हो गईं और हजारों की संख्‍या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा.

  1. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, इस असामान्य स्थिति का असर वॉशिंगटन डीसी, बाल्टीमोर और रिचमंड एरिया के चार बड़े एयरपोर्ट पर पड़ा.
  2. इनमें रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट, वॉशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाल्टीमोर-वॉशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रिचमंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं.
  3. एफएए के सचिव सीन डफी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि एक तेज केमिकल जैसी गंध की शिकायत मिलने के बाद एहतियात के तौर पर इन सभी एयरपोर्ट्स पर ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया.
  4. ग्राउंड स्टॉप का मतलब होता है कि एयरपोर्ट से किसी भी फ्लाइट को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जाती है. इस फैसले के चलते चारों बिजी एयरपोर्ट्स से ऑपरेट होने वाली कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं हैं.
  5. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के चारों एयरपोर्ट से औसतन करीब दो घंटे तक की देरी से फ्लाइट्स ऑपरेट की गईं.
  6. स्थिति की जांच के बाद शाम करीब 7 बजे के बाद कुछ फ्लाइट्स को टेकऑफ होने की इजाजत दी गई. हालांकि उस समय तक लैंडिंग पर लगी रोक पूरी तरह से हटाई नहीं गई थी.
  7. इस रोक की वजह से एयर ट्रैफिक नॉर्मल होने में और समय लगा. इस दौरान एयरपोर्ट्स पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे और कई फ्लाइट्स का शेड्यूल लगभग पूरी तरह से गड़बड़ा गया.

एयरपोर्ट पर कहां से आ रही थी केमिकल की यह तेज गंध?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस केमिकल जैसी गंध का सोर्स पोटोमैक ट्रैकॉन (TRACON) यानी टर्मिनल रडार अप्रोच कंट्रोल सर्विस को बताया गया है. यह एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर है, जो वॉशिंगटन डीसी, बाल्टीमोर और रिचमंड क्षेत्र के एयर ट्रैफिक को कोऑर्डिनेट करता है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गंध कहां से और किस वजह से पैदा हुई. एफएए के प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि इस गंध का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स पर क्या असर पड़ा है.

इस तेज गंध की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन पर क्‍या असर पड़ा?
ग्राउंड स्टॉप लागू होने के चलते इन एयरपोर्ट्स से ऑपरेट होने वाली करीब 25 से 33 प्रतिशत फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं. एविएशन एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि एयर ट्रैफिक सिस्टम में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है. इसलिए किसी भी असामान्य स्थिति जैसे केमिकल गंध या तकनीकी समस्या के दौरान तुरंत एहतियाती कदम उठाए जाते हैं, ताकि पैसेंजर्स और स्‍टाफ की सेफ्टी सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल एफएए इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह गंध कहां से आई.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img