पंजाब कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, 11 नवंबर को होगी ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान की शुरुआत


परगट सिंह ने बताया कि घोषणापत्र तैयार करने के लिए सबसे पहले समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी विधायक, सांसद और अन्य चुनावी उम्मीदवार शामिल होंगे। वे समिति के सामने अपने सुझाव और विचार रखेंगे। इसके बाद दूसरी बैठक जिला अध्यक्षों के साथ होगी। इसमें जिला स्तर पर सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य ऐसा घोषणापत्र तैयार करना है, जिसमें पंजाब के लोगों की वास्तविक समस्याओं और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए सभी स्तरों से सुझाव और फीडबैक लिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में हालात और भी खराब कर दिए हैं। उन्होंने ‘आप’ को बीजेपी की ‘बी-टीम’ बताते हुए कहा कि पार्टी ने नशीले पदार्थों की समस्या को खत्म करने के लिए दो साल का समय मांगा था, लेकिन आज भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का सरकार पर कोई नियंत्रण नहीं है और पंजाब को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चला रहे हैं। इस सरकार ने पंजाब की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस गरीबों, युवाओं और आम नागरिकों तक पहुंचेगी, उनकी समस्याओं को समझेगी और उनकी चिंताओं को मुख्यधारा की राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बनाएगी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img