Last Updated:
Sameerah Munshi: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. ट्रंप प्रशासन के रिलीजियस लिबर्टी कमीशन की इकलौती मुस्लिम महिला सदस्य समीरा मुंशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को ‘अवैध’ और ‘अन्यायपूर्ण’ बताया है. समीरा ने आरोप लगाया कि प्रशासन निर्दोषों की जान ले रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वह इजरायल के बजाय अमेरिका का समर्थन करती हैं और इस ‘भ्रष्ट’ सिस्टम का हिस्सा नहीं बनी रह सकतीं.
वाइट हाउस के Religious Liberty Commission में शामिल इकलौती मुस्लिम महिला एडवाइजर समीरा मुंशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. (File Photo)
वाशिंगटन: ईरान से युद्ध छेड़ने पर घिरे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के लिए एक और चिंता भरी खबर आई है. वाइट हाउस की रिलीजियस लिबर्टी कमीशन (धार्मिक स्वतंत्रता आयोग) की इकलौती मुस्लिम महिला सदस्य समीरा मुंशी ने अपने पद से इस्तीफा देकर खलबली मचा दी है. यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक बड़ा युद्ध छेड़ दिया है. समीरा मुंशी को साल 2025 में ट्रंप ने खुद नियुक्त किया था. लेकिन अब उन्होंने प्रशासन पर ‘अन्याय और अत्याचार’ के गंभीर आरोप लगाए हैं. समीरा का कहना है कि वह अब इस सरकार के साथ और काम नहीं कर सकतीं. समीरा मुंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने इस्तीफे की घोषणा की. उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले को पूरी तरह से अवैध करार दिया है.
ईरान में बच्चों की मौत का जिम्मेदार ट्रंप प्रशासन: समीरा
समीरा मुंशी (फोटो : X प्रोफाइल)
कमीशन के अंदर चल रही है गंदी राजनीति!
इस्तीफे की एक बड़ी वजह कमीशन की मेंबर कैरी प्रीजीन बॉलर को हटाना भी माना जा रहा है. कैरी पूर्व मिस कैलिफोर्निया रह चुकी हैं और उन्हें फरवरी में कमीशन से बाहर कर दिया गया था. टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने उन पर आरोप लगाया था कि वह एक सुनवाई के दौरान अपना पर्सनल और पॉलिटिकल एजेंडा चला रही थीं. हालांकि समीरा मुंशी का मानना है कि कैरी को सिर्फ उनके धार्मिक विचारों की वजह से हटाया गया. समीरा ने कहा कि उन्होंने आम लोगों की आवाज बनने के लिए यह पद संभाला था, लेकिन अब वहां सिर्फ राजनीति हो रही है.
My name is Sameerah Munshi. I am a Presidential appointee serving as advisor to the White House Religious Liberty Commission.
Today, I am resigning over the injustice and atrocities of this administration at home and abroad.
Full statement below
Also here:…





